{"_id":"68b316ac6c894bf67a0d5808","slug":"video-bjp-workers-burnt-the-effigy-of-rahul-gandhi-2025-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया राहुल गांधी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया राहुल गांधी का पुतला
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 08:50 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को दिए बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंका। साथ में नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों में मेयर, पूर्व मंत्री से लेकर दूसरे भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि राहुल गांधी मीडिया को आकर्षित करने के लिए कुछ भी अनर्गल बयान देते हैं। पीएम मोदी की माता को लेकर दिया बयान निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन की संभावित हार के डर से राहुल गांधी जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका ने कहा राहुल कभी भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते है कभी चुनाव आयोग पर भेदभावपूर्ण ढंग से कार्य करने का आरोप लगाते हैं। भाजपा संविधान में भरोसा रखने वाली पार्टी है। इस मौके पर मेयर रामअवतार वाल्मीकि, प्रदेश सचिव रेणु डाबला, दीपक हुड्डा, उदयभान मालिक, रमेश भाटिया, डॉ. दिनेश घिलौड़, ऊषा शर्मा, संगीता सिंगला, रानी किराड़, निर्मला सिक्का, रेखा रोहिल्ला, राजकुमार सुनारिया, मनीष शर्मा, धर्मवीर सिंह व अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।