{"_id":"6aa3ebd586b2c42c4a0861fd","slug":"video-special-focus-on-womens-safety-and-cybercrime-in-rewari-asp-deepika-agarwal-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में महिला सुरक्षा व साइबर अपराध पर रहेगा विशेष फोकस: एएसपी दीपिका अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में महिला सुरक्षा व साइबर अपराध पर रहेगा विशेष फोकस: एएसपी दीपिका अग्रवाल
रेवाड़ी। जिले में नव नियुक्त सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आईपीएस दीपिका अग्रवाल ने पदभार संभालने के बाद शुक्रवार को पहली बार स्थानीय मीडिया से औपचारिक बातचीत की। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम और नशा मुक्ति अभियान को गति देने को अपनी प्रमुख प्राथमिकताएं बताया। एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने उन्हें महिला पुलिस थाना, साइबर क्राइम और आर्थिक अपराध का प्रभार सौंपा है। उन्होंने कहा कि जिले को अपराध मुक्त बनाने और आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए प्रभावी रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस:
एएसपी ने बताया कि जिले में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में करीब 20 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। 40 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों को दुर्गा शक्ति टीम के तहत सक्रिय किया गया है। छात्राओं और महिलाओं के साथ होने वाली अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए फुट पेट्रोलिंग और वुमेन राइडर्स की तैनाती की जा रही है। स्कूल-कॉलेज की छुट्टी के समय और पंजाबी मार्केट जैसे व्यस्त महिला बाजारों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
पारिवारिक विवादों का समयबद्ध समाधान:
उन्होंने कहा कि पारिवारिक और वैवाहिक विवादों को केवल सिविल मामला मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। ऐसी शिकायतों को समय पर काउंसलिंग और मध्यस्थता केंद्र भेजकर विवादों को गंभीर अपराध में बदलने से पहले ही सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
साइबर ठगी में 1930 पर तुरंत करें कॉल:
एएसपी ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता को सबसे प्रभावी उपाय बताया। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने पर पीड़ित को तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करनी चाहिए। शुरुआती 30 मिनट को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान शिकायत मिलने पर ठगी की रकम को ब्लॉक कर रिकवरी के प्रयास किए जा सकते हैं।
शिकायतों के समाधान की तय होगी समय सीमा:
उन्होंने बताया कि थाने में आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या के समाधान के लिए निर्धारित समय-सीमा के तहत कार्रवाई का तंत्र बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को बार-बार पुलिस थानों के चक्कर लगाने से राहत देना और शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।