फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Friend and his nephew murdered Jitendra over suspicion of affair with friend wife; both arrested

पुलिस ने सुलझाई जितेंद्र हत्याकांड की गुत्थी, पत्नी से अफेयर के शक में दोस्त और उसके भतीजे ने किया था मर्डर

Fri, 11 Sep 2026 05:25 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: मयूर शर्मा Updated Fri, 11 Sep 2026 05:25 PM IST
सार

सीआईए रेवाड़ी की टीम ने मामले में कमालपुर निवासी प्रवीन उर्फ पपला और अमन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रवीन को शक था कि जितेंद्र के उसकी पत्नी से अफेयर है। इसी रंजिश में उसने हत्या की साजिश रची। 

विज्ञापन
Rewari: Friend and his nephew murdered Jitendra over suspicion of affair with friend wife; both arrested
जितेंद्र हत्याकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेवाड़ी में एचपीसीएल रिफाइनरी के पास भाड़ावास जाने वाले सुनसान रास्ते पर मिले 40 वर्षीय जितेंद्र निवासी कमालपुर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सीआईए रेवाड़ी की टीम ने मामले में कमालपुर निवासी प्रवीन उर्फ पपला और अमन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रवीन को शक था कि जितेंद्र के उसकी पत्नी से अफेयर है। इसी रंजिश में उसने हत्या की साजिश रची। 
विज्ञापन


एएसपी दीपिका अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 7 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि एचपीसीएल रिफाइनरी के पास भाड़ावास जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम ने साक्ष्य जुटाए। मृतक के सिर पर भारी वस्तु से चोट के निशान मिले थे। जेब से आईफोन बरामद हुआ। बाद में उसकी पहचान जितेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा उत्तम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में प्रवीन उर्फ पपला और उसके साथी पर हत्या का शक जताया था। इस आधार पर मॉडल टाउन थाने में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। 
विज्ञापन




पहले ठेके पर बुलाया, फिर सुनसान रास्ते पर ले गए

पुलिस पूछताछ में प्रवीन ने बताया कि उसने जितेंद्र को बीयर पार्टी के बहाने गांव कमालपुर स्थित शराब के ठेके पर बुलाया था। दोनों ने वहां से बीयर ली और नहर की पुलिया पर बैठकर पी। इसके बाद प्रवीन अपने भतीजे अमन को मिंडा कंपनी से लेने जितेंद्र के साथ गया। अमन को साथ लेकर तीनों कार से एचपीसीएल रिफाइनरी के पास भाड़ावास वाले सुनसान रास्ते पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहे की रॉड से जितेंद्र के सिर पर किया था हमला

पुलिस के अनुसार वहां तीनों ने दोबारा बीयर पी। कुछ देर बाद जितेंद्र शौच करने के लिए गाड़ी से नीचे उतरा। इसी दौरान प्रवीन ने गाड़ी में रखी लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। चोट लगने से जितेंद्र की मौत हो गई। वारदात के दौरान अमन आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखता रहा। इसके बाद दोनों गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अब वारदात में इस्तेमाल गाड़ी, लोहे की रॉड समेत अन्य साक्ष्य बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed