Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Rewari: Officials and employees responsible for pending payments for work done during the COVID period will face charge-sheeting.
{"_id":"6aba93f698fb68ab040a420d","slug":"video-rewari-officials-and-employees-responsible-for-pending-payments-for-work-done-during-the-covid-period-will-face-charge-sheeting-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: कोविड काल के काम का भुगतान अटका तो जिम्मेदार अफसर-कर्मचारी होंगे चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: कोविड काल के काम का भुगतान अटका तो जिम्मेदार अफसर-कर्मचारी होंगे चार्जशीट
रेवाड़ी। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों के समाधान में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने 16 में से 12 परिवादों का मौके पर ही निपटारा किया, जबकि 4 मामलों को आगामी कार्रवाई पूरी होने तक लंबित रखने के निर्देश दिए। कोविड काल में किए गए कार्य का भुगतान नहीं होने के मामले में मंत्री ने नगर परिषद के तत्कालीन और वर्तमान जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों को चार्जशीट करने के निर्देश दिए। भगवान दास सैनी की शिकायत पर सुनवाई करते हुए मंत्री ने कहा कि कोविड काल में किए गए कार्य का भुगतान लंबित रहने के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
बैठक में 9 लंबित परिवादों की भी सुनवाई हुई। मनजीत कुमार के भूखंड से जुड़े मामले में मंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी को शिकायतकर्ता की इच्छा के अनुरूप भूखंड आवंटित करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता को वर्ष 2011 से उचित भूखंड का कब्जा नहीं मिल पाया था। मंत्री ने बैठक का हवाला देते हुए मामले का समाधान करने को कहा।
कोसली के सादतनगर में कॉलोनी नियमित होने के बाद नक्शा पास नहीं होने की शिकायत पर मंत्री ने जिला नगर योजनाकार को नया नक्शा पास करवाने के निर्देश दिए, ताकि रास्तों का सही परिमापन हो सके। बावल निवासी रोहतास की शिकायत पर मोहल्ला बागवाला के जोहड़ की सफाई करवाने के निर्देश नगरपालिका सचिव को दिए गए। वहीं अधिवक्ता रविंद्र यादव की शिकायत पर होली पार्क के समीप सीवरेज की जेट मशीन से सफाई कराने को कहा गया। परिषद अभियंता ने बताया कि अगले दो साल में समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। मंत्री ने पहले तत्काल सीवरेज साफ करवाकर दूषित जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए।
गांव लाखनौर निवासी हरपाल की रास्ता बनवाने संबंधी शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। गांव नंगली गोधा निवासी करतार सिंह की शिकायत पर समिति के सदस्य सुभाष यादव और नरेश कुमार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के साथ मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में रेवाड़ी विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, जन-निजी भागीदारी के राज्य समन्वयक डॉ. सतीश खोला, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, उपायुक्त अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपिका अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।