{"_id":"6ababc143410f8500600a5eb","slug":"instructions-issued-to-issue-a-charge-sheet-to-the-je-me-for-non-payment-rewari-news-c-198-1-rew1001-246267-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भुगतान नहीं करने पर जेई-एमई को चार्जशीट करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भुगतान नहीं करने पर जेई-एमई को चार्जशीट करने के निर्देश
Tue, 29 Sep 2026 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवादों की सुनवाई करते मंत्री रणबीर गंगवा। संवाद
रेवाड़ी। बाल भवन में सोमवार को आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोकनिर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने 16 में से 12 मामलों का निपटारा किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना काल में वेंडर का भुगतान नहीं करने के एक मामले में नगर परिषद के पुराने और वर्तमान जेई व एमई को रूल-7 के तहत चार्जशीट देेने का निर्देश दिया। जांच के बाद यह तय होगा कि मामले में किसकी जिम्मेदारी बनती है।
मंत्री ने कहा कि जो भी अधिकारी लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। रूल-7 के तहत चार्जशीट के बाद जांच की जाएगी और इसी के आधार पर संबंधित अधिकारी को सजा देने का निर्णय होगा।
उन्होंने कहा कि गंभीर मामले में नौकरी से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई का प्रावधान है। मंत्री ने कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। किसी भी स्तर पर अधिकारी की लापरवाही सामने आने पर उसकी जवाबदेही तय की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ओल्ड सैनी फ्लावर के संचालक भगवान दास सैनी ने नगर परिषद रेवाड़ी पर करीब 21 लाख रुपये का भुगतान रोकने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार कोरोना काल के अलावा 15 अगस्त, 26 जनवरी, शहीदी दिवस और नगर परिषद अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में बैरिकेडिंग व टेंट-डेकोरेशन का काम कराया गया था।
काम पूरा होने के करीब सात साल बाद भी बिलों का भुगतान नहीं हुआ। समाधान शिविरों में शिकायत देने के बावजूद मामला लंबित है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली तथा अधिकारी मौजूद रहे।
रणबीर गंगवा ने नौ लंबित परिवादों की सुनवाई करते हुए एचएसवीपी के ईओ को परिवादी मनजीत कुमार को उसकी इच्छा के अनुरूप प्लॉट गेने रे निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज की बैठक का हवाला देते हुए यह प्लॉट शिकायतकर्ता को अलॉट कर दिया जाए।
मनजीत को वर्ष 2011 से उचित भूखंड का कब्जा नहीं मिल पाया था। कोसली के सादतनगर में कॉलोनी नियमित करने के बाद नक्शा पास नहीं होने के एक मामले में लोकनिर्माण मंत्री ने नया नक्शा पास करवाने के डीटीपी को निर्देश जारी किए जिससे कि रास्तों का सही परिमापन हो सके।
सीवर की सफाई करवाने के दिए निर्देश
बावल निवासी रोहतास की शिकायत पर मंत्री रणबीर गंगवा ने नगर पालिका के सचिव को मोहल्ला बागवाला के जोहड़ की सफाई करवाने के निर्देश दिए। अधिवक्ता रविंद्र यादव की शिकायत पर लोक निर्माण मंत्री ने जेट मशीन से होली पार्क के समीप सीवरेज की सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं। परिषद अभियंता ने बताया कि अगले दो साल में इस समस्या का स्थायी समाधान करवा दिया जाएगा। मंत्री ने निर्देश दिए कि पहले सीवरेज साफ करवाएं, जिससे कि दूषित जलभराव की समस्या का निवारण हो सके। गांव लाखनौर निवासी हरपाल की रास्ता बनवाने के एक मामले में अध्यक्ष ने एडीसी को मौका देख कर अपनी रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। गांव नंगली गोधा निवासी करतार सिंह की शिकायत पर मंत्री रणबीर गंगवा ने जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सुभाष यादव व नरेश कुमार को बीडीपीओ के साथ मौका देखने को कहा है।
एसआईआर पर कहा- चुनाव आयोग स्वतंत्र एजेंसी
एसआईआर को लेकर कांग्रेस के विरोध पर मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र एजेंसी है और एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है। उनके अनुसार डुप्लीकेट और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज मतदाताओं समेत अन्य मामलों की जांच एसआईआर प्रक्रिया के तहत की जाती है। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अभियान के तहत मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान के साथ लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।