फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Death threats against doctors and staff

Rewari News: ईएसआईसी डिस्पेंसरी के डॉक्टर और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, 5 लाख रुपये मांगे

Tue, 29 Sep 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 29 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Death threats against doctors and staff
धारूहेड़ा। औद्योगिक क्षेत्र में बीएसएनएल की बिल्डिंग में संचालित ईएसआईसी डिस्पेंसरी नंबर-2 के डॉक्टर और कर्मचारियों को दो पन्ने का धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी वाले पत्र में लिखा है कि मैं यमराज हूं, जिसको चिट्ठी लिखता हूं, उसका मरना तय है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

डिस्पेंसरी के लैब टेक्नीशियन गुरमीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर को वह अपनी टाटा पंच कार सर्विस कराने के लिए धारूहेड़ा स्थित अभिषेक मोटर्स पर गए थे। सर्विस के दौरान कर्मचारियों ने उनकी कार की विंडस्क्रीन और वाइपर के बीच एक पत्र मिलने की जानकारी दी। पत्र में ईएसआईसी डिस्पेंसरी नंबर-2 के डॉक्टर से चपरासी तक को जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये मांगे गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र पढ़ा तो पांव तले जमीन खिसक गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी। धारूहेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार, सेक्टर-6 थाना प्रभारी पीएसआई सचिन कुंडू और सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी टीम के साथ डिस्पेंसरी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने स्टाफ से चिट्ठी मिलने और घटना से जुड़ी जानकारी हासिल की। इसके बाद डिस्पेंसरी के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी भरे पत्र के पहले पन्ने में आरोपी ने सोमवार शाम 5 बजे तक रकम देने के लिए सहमति का संकेत देने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि इसके बाद कर्मचारियों का काउंटडाउन शुरू हो जाएगा और मांग पूरी नहीं करने पर रकम दोगुनी कर दी जाएगी।
पत्र में लिखा है कि ईएसआईसी डिस्पेंसरी नंबर-2 के डॉक्टर से लेकर चपरासी तक सभी कर्मचारियों को जान से मार दिया जाएगा। मुझे लोग यमराज कहते हैं जिसको मैंने फोन कर दिया या पत्र लिख दिया, उसका मरना तय माना जाता है।
तुम सभी कर्मचारी मिलकर 5 लाख इकट्ठा करो अगर नहीं दिया तो एक-एक करके सभी को जान से मार दिया जाएगा। एक कर्मचारी के मारने के बाद मेरी डिमांड दोगुनी हो जाएगी। तुम सब मिलकर फैसला कर लो। मरना है या फिर पैसे देने हैं।
मेन गेट पर प्लस का निशान लगा देना। इसका मतलब होगा कि तुम पैसे दोगे। नहीं देने पर तुम सब मौत का तमाशा देखोगे। तुम सबको सोमवार 5 तक का समय दिया जाता है। तुम्हारा काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

दूसरे पन्ने पर लिखा... इस लेटर को तुम लोग मजाक में मत लेना:
दूसरे पन्ने पर लिखा इस लेटर को तुम लोग मजाक में मत लेना यह मौत का पैगाम है। मुझे पैसा चाहिए या फिर तुम्हारी एक-एक की मौत चाहिए। वेट फॉर माय नेक्स्ट लेटर। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद गुरमीत सिंह ने धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डिस्पेंसरी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पत्र रखने वाले व्यक्ति की पहचान हो सके। घटना के बाद डिस्पेंसरी के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। उल्लेखनीय है कि डिस्पेंसरी में डॉक्टर समेत 12 कर्मचारी तैनात हैं और करीब 30 हजार कर्मचारियों के कार्ड बने हुए हैं।

वर्जन
शिकायत मिलने पर डिस्पेंसरी के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।-सचिन कुंडू, प्रभारी, सेक्टर-6 थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed