Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
No petrol or diesel without a PUC certificate; preparations complete at petrol pumps in Rewari.
{"_id":"6af705e39c80e8d6bb07bae7","slug":"video-no-petrol-or-diesel-without-a-puc-certificate-preparations-complete-at-petrol-pumps-in-rewari-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिना पीयूसी प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, रेवाड़ी में पेट्रोल पंपों पर तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पीयूसी प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, रेवाड़ी में पेट्रोल पंपों पर तैयारी पूरी
रेवाड़ी। एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। नए नियम के तहत बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) वाले वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए रेवाड़ी जिले के पेट्रोल पंपों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऐसे में वाहन चालकों को ईंधन भरवाने के लिए वैध पीयूसी प्रमाण पत्र रखना होगा। दूसरी ओर, प्रशासन ने प्रदूषण जांच केंद्रों की कार्यप्रणाली की जांच भी शुरू कर दी है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालय की टीम जिले में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच केंद्रों के दस्तावेज, उपकरणों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रही है।
हाईवे सहित पेट्रोल पंपों पर जांच अभियान:
आरटीए कार्यालय की टीम ने इंस्पेक्टर वृषकेतु की देखरेख में जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे सहित विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। टीम ने प्रदूषण जांच निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार करने तथा वाहन चालकों को सही तरीके से प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान प्रदूषण जांच केंद्रों के दस्तावेज और कामकाज भी खंगाले गए। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नियमों की अनदेखी या अनियमितता मिलने पर संबंधित केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के बाद जांच केंद्र संचालकों में भी सतर्कता बढ़ गई है।
वाहन चालकों से प्रमाण पत्र बनवाने की अपील:
इंस्पेक्टर वृषकेतु ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वाहनों की नियमित प्रदूषण जांच जरूरी है। वाहनों से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण है। इसलिए प्रत्येक वाहन स्वामी समय पर अपने वाहन की जांच करवाए और वैध पीयूसी प्रमाण पत्र रखे। उन्होंने वाहन चालकों से जल्द प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की, ताकि पेट्रोल या डीजल भरवाते समय उन्हें परेशानी न हो। एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बढ़ी सख्ती का असर अब रेवाड़ी में भी दिखाई देने लगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।