{"_id":"6af7530a8409cf25910807cc","slug":"major-achievements-at-a-young-age-ruby-vedika-and-ashwani-showcase-their-talent-rewari-news-c-198-1-fth1001-248605-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धियां... रूबी-वेदिका और अश्वनी ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धियां... रूबी-वेदिका और अश्वनी ने दिखाई प्रतिभा
Fri, 13 Nov 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
जनगणना पेंटिंग प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा वेदिका। स्रोत
रेवाड़ी। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। जरूरत होती है उसे पहचानने, निखारने और आगे बढ़ने के लिए सही मंच व मार्गदर्शन की। रेवाड़ी के होनहार अपनी मेहनत, रचनात्मक सोच और कुछ नया करने के जुनून से इस बात को साबित कर रहे हैं।
कोई अपनी कला के दम पर परचम लहरा रहा है तो कोई विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोग और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर पहचान बना रहा है। इनकी उपलब्धियां न केवल परिवार और विद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं, बल्कि दूसरे बच्चों को भी अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दे रही हैं।
बाल दिवस के अवसर पर मिलिए ऐसे ही होनहारों से, जिन्होंने छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
कार्टून मेकिंग रूबी, जनगणना पेंटिंग में वेदिका प्रथम : ततारपुर इस्तमुरार स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की छात्रा रूबी ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्टून मेकिंग प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता एससीईआरटी गुरुग्राम की ओर से कराई गई थी। इसी स्कूल की छात्रा वेदिका ने जनगणना पेंटिंग प्रतियोगिता में जिलास्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल के शिक्षकों ने वेदिका को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
मिड ब्रेन एक्टिवेशन तकनीक से दिखाई अनोखी प्रतिभा : कान्हड़वास स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला की सातवीं कक्षा का विद्यार्थी अश्वनी अपनी अनोखी प्रतिभा से सभी को हैरान कर रहा है। अश्वनी मिड ब्रेन एक्टिवेशन तकनीक का अभ्यास करता है।
वह आंखों पर पट्टी बांधकर किताब और समाचार पत्र पढ़ने का दावा करता है। इतना ही नहीं, वह बंद डिब्बे में रखी वस्तुओं को भी पहचानकर उनके बारे में बता देता है।
उसकी इस विशेष प्रतिभा को देखकर शिक्षक और सहपाठी भी आश्चर्यचकित हैं। अश्वनी की इस उपलब्धि के लिए उसे ब्लॉक स्तर पर पुरस्कृत भी किया जा चुका है। संवाद