{"_id":"6af753dd3227b8b79208eb99","slug":"spices-become-expensive-during-the-wedding-season-rewari-news-c-198-1-fth1001-248608-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शादियों के सीजन में गर्म मसाले हुए महंगे, इलायची 4000 रुपये पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शादियों के सीजन में गर्म मसाले हुए महंगे, इलायची 4000 रुपये पार
Fri, 13 Nov 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बाजार में सजी मसालों की दुकानों पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
रेवाड़ी। शादियों के सीजन में गर्म मसालों की मांग बढ़ने से इनकी कीमतों में भी उछाल आई है। व्यापारियों ने दिसंबर तक शादियों के सीजन को देखते हुए मसालों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
शहर के किराना बाजार में बड़ी इलायची, छोटी इलायची, जायफल, जावित्री, काली मिर्च, जीरा, लौंग और दालचीनी जैसे मसालों की मांग बढ़ी है। व्यापारियों के अनुसार पिछले 15 दिनों में कुछ मसालों के दाम में 20 से 30 प्रतिशत तक का उछाल आया है।
बड़ी इलायची के दाम 2000 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं, छोटी इलायची 3200 रुपये से बढ़कर 4000 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है कि सर्दियों में चाय, सब्जियों और अन्य पकवानों में गर्म मसालों का इस्तेमाल बढ़ जाता है। इसके अलावा शादी समारोहों में हलवाई और कैटरिंग संचालक भी बड़ी मात्रा में मसालों की खरीदारी करते हैं। नवंबर के दूसरे पखवाड़े से लेकर दिसंबर तक विवाह समारोहों की संख्या बढ़ने के साथ ही बाजार में मांग और बढ़ने की संभावना है।
बावल चौक के मसाला कारोबारी श्याम गुप्ता ने बताया कि अभी घरों में होने वाली सामान्य खरीदारी के साथ ही शादी समारोहों के लिए भी ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं। आने वाले दिनों में शादी-विवाह के कार्यक्रम बढ़ने पर थोक खरीदारी में तेजी आएगी। इससे बाजार में मसालों की मांग और बढ़ सकती है। वहीं, जतिन कुमार ने बताया कि अभी ठंड की शुरुआत हुई है और दामों में धीरे-धीरे इजाफा होने लगा है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ ही मांग और कीमतों में भी तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मसाला-- मौजूदा भाव (प्रति किलो)
बड़ी इलायची-- 2500 रुपये
छोटी इलायची-- 4000 रुपये
जावित्री-- 2500 रुपये
जायफल-- 1000 रुपये
काली मिर्च-- 950 रुपये
लौंग-- 1250 रुपये
जीरा-- 400 रुपये
हल्दी-- 240 रुपये
मिर्च-- 240 रुपये
विज्ञापन
शहर के किराना बाजार में बड़ी इलायची, छोटी इलायची, जायफल, जावित्री, काली मिर्च, जीरा, लौंग और दालचीनी जैसे मसालों की मांग बढ़ी है। व्यापारियों के अनुसार पिछले 15 दिनों में कुछ मसालों के दाम में 20 से 30 प्रतिशत तक का उछाल आया है।
विज्ञापन
बड़ी इलायची के दाम 2000 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं, छोटी इलायची 3200 रुपये से बढ़कर 4000 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है कि सर्दियों में चाय, सब्जियों और अन्य पकवानों में गर्म मसालों का इस्तेमाल बढ़ जाता है। इसके अलावा शादी समारोहों में हलवाई और कैटरिंग संचालक भी बड़ी मात्रा में मसालों की खरीदारी करते हैं। नवंबर के दूसरे पखवाड़े से लेकर दिसंबर तक विवाह समारोहों की संख्या बढ़ने के साथ ही बाजार में मांग और बढ़ने की संभावना है।
बावल चौक के मसाला कारोबारी श्याम गुप्ता ने बताया कि अभी घरों में होने वाली सामान्य खरीदारी के साथ ही शादी समारोहों के लिए भी ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं। आने वाले दिनों में शादी-विवाह के कार्यक्रम बढ़ने पर थोक खरीदारी में तेजी आएगी। इससे बाजार में मसालों की मांग और बढ़ सकती है। वहीं, जतिन कुमार ने बताया कि अभी ठंड की शुरुआत हुई है और दामों में धीरे-धीरे इजाफा होने लगा है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ ही मांग और कीमतों में भी तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मसाला
बड़ी इलायची
छोटी इलायची
जावित्री
जायफल
काली मिर्च
लौंग
जीरा
हल्दी
मिर्च
