{"_id":"6af754282113e6300504a82f","slug":"general-manager-tests-kavach-system-safety-to-be-enhanced-rewari-news-c-198-1-rew1001-248609-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महाप्रबंधक ने किया कवच प्रणाली का परीक्षण, सुरक्षा होगी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महाप्रबंधक ने किया कवच प्रणाली का परीक्षण, सुरक्षा होगी बेहतर
Fri, 13 Nov 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी रेवाड़ी स्टेशन। संवाद
रेवाड़ी। रेवाड़ी से जयपुर के बीच 226 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कवच प्रणाली लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इसी कड़ी में बांदीकुई-बसवा के 12 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर कवच प्रणाली का परीक्षण किया गया। इससे पहले कनौता-बांदीकुई के 67.03 किलोमीटर हिस्से में उपकरण लगाने के बाद मानक कवच का परीक्षण पूरा किया जा चुका है।
इस तरह दोनों रेलखंडों को मिलाकर करीब 79 किलोमीटर हिस्से में कवच से जुड़े कार्य और परीक्षण का चरण पूरा हो गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने शनिवार को बांदीकुई-बसवा रेलखंड पर कवच प्रणाली का परीक्षण किया। साथ ही रेलखंड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।
अब रेलवे की ओर से रेवाड़ी की दिशा में आगे के हिस्सों में उपकरण लगाने और परीक्षण की तैयारी की जाएगी। रेलवे का लक्ष्य इस साल करीब 200 किलोमीटर रेलमार्ग पर कवच प्रणाली स्थापित करने का है। इसके बाद शेष हिस्सों में काम पूरा कर पूरे 226 किलोमीटर मार्ग पर इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
लाल सिग्नल पार करने पर मिलेगी चेतावनी
कवच भारतीय रेलवे की स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है। यह ट्रेन की गति, सिग्नल और रेलमार्ग पर ट्रेनों की स्थिति से जुड़ी जानकारी के आधार पर काम करती है। लाल सिग्नल पार करने या निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार होने पर यह लोको पायलट को चेतावनी देती है। यदि चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगाता तो खतरे की स्थिति में प्रणाली स्वचालित रूप से ब्रेक लगाने में मदद करती है। इसके लिए पटरी, स्टेशन और इंजन में विशेष उपकरण लगाए जाते हैं। ऑप्टिकल फाइबर केबल और संचार टावर इनके बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे में 2600 करोड़ से लग रही कवच 4.0 प्रणाली
उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे में करीब 2600 करोड़ रुपये की लागत से 5561 किलोमीटर रेलमार्ग पर कवच 4.0 प्रणाली स्थापित करने का काम जारी है। इसके तहत 1586 मार्ग किलोमीटर में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का करीब 87.35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। संचार नेटवर्क के लिए निर्धारित 253 टावरों में से 251 पर काम प्रगति पर है। वहीं, स्टेशन कवच के लिए टेंडर जारी होने के साथ सर्वेक्षण और ड्राइंग तैयार करने की प्रक्रिया भी चल रही है।