Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Mechanic repairing a Canter on the highway in Bawal struck and killed by a trolley; accident occurred near Ashahi Bridge.
{"_id":"6ab658a80fafdc94d00a44bd","slug":"video-mechanic-repairing-a-canter-on-the-highway-in-bawal-struck-and-killed-by-a-trolley-accident-occurred-near-ashahi-bridge-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बावल में हाईवे पर कैंटर ठीक कर रहे मिस्त्री को ट्रॉले ने मारी टक्कर, हुई मौत; आशाही पुल के पास हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल में हाईवे पर कैंटर ठीक कर रहे मिस्त्री को ट्रॉले ने मारी टक्कर, हुई मौत; आशाही पुल के पास हादसा
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सुबह के समय आशाही पुल के पास सड़क किनारे खराब कैंटर को ठीक कर रहे मिस्त्री को पीछे से आए ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली निवासी 55 वर्षीय मिस्त्री मनोज कुमार की मौत हो गई, जबकि कैंटर मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रॉला चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। कसौला थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली निवासी ललन प्रसाद (50) का कैंटर शुक्रवार सुबह आशाही पुल के पास खराब हो गया था। कैंटर को ठीक कराने के लिए उसने दिल्ली से मिस्त्री मनोज कुमार को बुलाया था। मनोज कुमार सड़क किनारे कैंटर को ठीक कर रहा था। इस दौरान कैंटर मालिक ललन प्रसाद भी उसके पास खड़ा था।
इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक ट्रॉले ने कैंटर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मनोज कुमार और ललन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। ललन प्रसाद का इलाज जारी है।
हादसे के बाद ट्रॉला चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रॉले को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आशाही पुल के पास सड़क किनारे खराब कैंटर को ठीक कर रहे मिस्त्री को पीछे से आए ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली निवासी मिस्त्री मनोज कुमार की मौत हो गई, कैंटर मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। -मनोज कुमार, प्रभारी, कसौला थाना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।