{"_id":"6ad8cff083520fdeaf0b112b","slug":"video-employees-burned-copies-of-the-order-in-protest-against-privatization-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने फूंकी आदेश की प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने फूंकी आदेश की प्रतियां
बावल। बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में एचएसईबी कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने निजीकरण से संबंधित आदेश की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता सुनील ने की। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए निजीकरण संबंधी आदेश वापस लेने और अपनी मांगें पूरी करने की मांग की।
यूनियन के सचिव ने बताया कि अगस्त महीने में भी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिन तक धरना-प्रदर्शन किया था। उस समय सरकार की ओर से 10 अक्तूबर तक सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब 19 अक्तूबर को निजीकरण से संबंधित नया आदेश जारी कर दिया गया है, जिससे कर्मचारियों में रोष है।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और आदेश की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। यूनियन ने चेतावनी दी कि रात 10 बजे के बाद कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यदि इस अवधि में उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी तो हड़ताल को अनिश्चितकाल तक बढ़ाया जाएगा।
कर्मचारियों ने सरकार से अपना फैसला वापस लेने और पूर्व में किए गए वादों को पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन में बलदेव, अमरजीत, हरीश, अरुण, रवि, अमित और विष्णु सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।