Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Fire breaks out in scrap material along the highway; 3 fire tenders bring it under control.
{"_id":"6ad8d3912001707b3f0985ae","slug":"video-fire-breaks-out-in-scrap-material-along-the-highway-3-fire-tenders-bring-it-under-control-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे स्क्रैप में लगी आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे स्क्रैप में लगी आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू
बावल। औद्योगिक क्षेत्र में जयपुर नेशनल हाईवे सांजरपुर कट के पास खाली जगह पर पड़े स्क्रैप में बुधवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो दिन में आगजनी की दूसरी घटना सामने आने से औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
नेशनल हाईवे की सर्विस रोड के समीप खाली जगह पर विभिन्न कंपनियों की ओर से स्क्रैप डाला जाता है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे इसी स्क्रैप में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में हलचल मच गई। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकलकर्मी चार गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
----------------
दो दिन में दूसरी बार आगजनी
बावल औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को भी आगजनी की घटना हुई थी। दशहरे की छुट्टी के दौरान मोबाइल फोन बनाने वाली डीबीजी कंपनी के स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई थी। छुट्टी होने के कारण कंपनी में कर्मचारी मौजूद नहीं थे। आग से स्क्रैप का सामान जलकर राख हो गया था। दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।
इसके अगले ही दिन सर्विस रोड के पास स्क्रैप में आग लगने की घटना सामने आ गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।