{"_id":"6aec96cfd63f6a7350066f77","slug":"video-congress-leader-heading-to-mega-rally-forced-to-take-off-t-shirt-video-goes-viral-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: महारैली में जा रहे कांग्रेस नेता की उतरवाई टीशर्ट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: महारैली में जा रहे कांग्रेस नेता की उतरवाई टीशर्ट, वीडियो वायरल
रेवाड़ी। राहुल गांधी तो बहुत दूर की बात है, सरकार कांग्रेस के सिंबल से ही डरी हुई है। यह प्रतिक्रिया कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश सचिव एवं धारूहेड़ा निवासी सीए आशीष यादव ने दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर उनके साथ हुए घटनाक्रम को लेकर दी है। 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आयोजित महारैली में शामिल होने जा रहे आशीष यादव की द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर कांग्रेस का लोगो लगी टीशर्ट उतरवा दी गई। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है। सीए आशीष यादव ने बताया कि वे ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुभाष छाबड़ी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महारैली में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें कई बार रोका, लेकिन उन्हें हर हाल में रैली स्थल पर पहुंचना था। इसी दौरान द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर टीशर्ट पर कांग्रेस पार्टी का लोगो लगा होने के कारण सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया और टीशर्ट वहीं उतरवा दी।
आशीष यादव के अनुसार उन्होंने फोर्स के कर्मचारियों से सवाल किया कि क्या किसी का आदेश है कि कांग्रेस के लोगो वाली टीशर्ट पहनकर यात्रा नहीं कर सकते। इसके बाद फोर्स के वरिष्ठ कर्मचारी वहां पहुंचे तो उन्होंने टीशर्ट को उल्टा पहन लिया। उन्होंने कहा कि उस समय वे कर्मचारियों से उलझना नहीं चाहते थे, क्योंकि उनका एकमात्र उद्देश्य महारैली स्थल पर पहुंचना था। सुभाष छाबड़ी ने बताया कि आशीष यादव के साथ बिल्कुल भी ठीक नहीं किया गया है। टी शर्ट उतरवाना ये गलत है। इसकी निंदा करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।