{"_id":"68387861cb55e2d0320886dc","slug":"video-traders-held-a-meeting-with-the-mla-to-get-the-boards-notice-withdrawn-2025-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: व्यापारियों ने बोर्ड के नोटिस वापस कराने के लिए विधायक के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: व्यापारियों ने बोर्ड के नोटिस वापस कराने के लिए विधायक के साथ की बैठक
शहर के व्यापारी नगर निगम के हॉर्डिंग और बोर्ड के लगाए जुर्माने को वापस लेने की मांग के लिए शहरी विधायक प्रमोद विज से मिले। करीब एक घंटे चली बैठक में हर विषय पर बारीकी से चर्चा की। व्यापारियों ने दुकानों पर लगे व्यक्तिगत बोर्ड पर भी जुर्माना लगाने को गलत ठहराया और इनको माफ कराने की मांग रखी।
विधायक ने उनकी बात को ऊपर रखते हुए सीएम के सामने मामला रखने और इस विषय को विधानसभा में बिल के माध्यम पास कराने का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि यह मामला अकेले पानीपत नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का है।
संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले विभिन्न बाजारों के प्रधान वीरवार को पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज से उनके जीटी रोड स्थित कार्यालय में मिले। प्रधान दर्शनलाल वधवा और चेयरमैन अनिल मदान ने कहा कि नगर निगम ने शहर के दुकानदारों को गत दिनों बोर्ड और फ्लैक्स लगाने पर जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना वर्ष 2023 से अब तक लगाया है।
दुकानदारों को दो से 20 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया है। इसके नोटिस दुकानदारों को दिए गए हैं। निगम का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस देना बेशक जायज हो लेकिन दुकानदारों को उनके व्यक्तिगत बोर्ड पर भी जुर्माना लगाना गलत है। वह भी तीन साल का जुर्माना जोड़ दिया गया। वे मेयर कोमल सैनी और निगम आयुक्त डाॅ. पंकज के साथ बैठक कर चुके हैं। उनको अब तक कोई रास्ता नहीं मिल पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।