फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways buses proved inadequate; passengers faced inconvenience.

Panipat News: रोडवेज बसें रहीं नाकाफी, यात्रियों को हुई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses proved inadequate; passengers faced inconvenience.
बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। हरिद्वार मेले और रक्षाबंधन के लिए की गई रोडवेज की तैयारियां कम पड़ गईं। यात्रियों को बसों में सीट नहीं मिलने के कारण खड़े होकर और बसों में लटककर यात्रा करनी पड़ी। हरिद्वार मेले के लिए वीरवार को 40 बसों को चलाया गया।
रक्षाबंधन पर बहनों के लिए करनाल, रोहतक और सोनीपत के लिए हर रूट पर दस बसों का संचालन किया गया। इसके बाद भी यात्रियों को बसों में खड़े होने की भी जगह नहीं मिल पाई। लोकल रूटों पर 25 बसों को चलाया गया और दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए 28 बसों को रूट पर दौड़ाया गया। इसके अलावा यात्रियों की सहायता और मार्गदर्शन के लिए बस स्टैंड पर 10 कर्मचारियों को तैनात किया गया। इसके बाद भी व्यवस्था बस स्टैंड पर चरमराई हुई नजर आई।
विज्ञापन

यात्री विकास, राजेंद्र और रमेश ने बताया कि वह परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए बसों के माध्यम से अपने गंतव्य को जाने के लिए निकले, लेकिन बस स्टैंड पर यात्रियों की इतनी भीड़ देखकर ही उन्हें अंदाजा हो गया कि बस में सीट तो क्या खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने टिकट काउंटर से टिकट लेकर बसों में प्रवेश किया तो यात्रियों की ज्यादा संख्या के कारण उन्हें खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ी। उन्होंने रोडवेज अधिकारियों से ऐसी स्थिति में पहले ही पर्याप्त तैयारियां करने की बात कही। इससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार मेले और रक्षाबंधन के लिए कई रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाया गया है। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो। वीरवार को दोपहर 12 बजे से शुक्रवार को रात 12 बजे तक महिला यात्रियों के लिए रोडवेज बसों में यात्रा निशुल्क रहेगी। -विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।

बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed