फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   The burning of Ravana effigies took place with great fanfare at five major locations in the city, drawing large crowds amidst tight security.

शहर में पांच प्रमुख स्थानों पर धूमधाम से हुआ रावण दहन, सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच उमड़ी भारी भीड़

Tue, 20 Oct 2026 08:18 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:18 PM IST
The burning of Ravana effigies took place with great fanfare at five major locations in the city, drawing large crowds amidst tight security.
पानीपत। विजयादशमी का पर्व शहर में मंगलवार को पूरी श्रद्धा, हर्षोल्लास और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर में पांच प्रमुख बड़े स्थानों पर रावण दहन के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिन्हें देखने के लिए शाम ढलते ही हजारों की संख्या में शहरवासी उमड़ पड़े। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पावन पर्व पर शहर गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। शहर के सेक्टर-13-17, ऐतिहासिक देवी मंदिर, सेक्टर-24, सेक्टर-25 और मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में रावण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। इन सभी स्थानों पर 70 से 100 फीट तक ऊंचे और आकर्षक पुतले तैयार किए गए थे, जिनके जलने का दृश्य देखने लायक था। इस बार के आयोजन की सबसे खास बात सेक्टर-13-17 में देखने को मिली। यहां इतिहास में पहली बार पारंपरिक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ-साथ खर और दूषण के पुतलों का भी दहन किया गया।, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। इससे पहले सुबह से दोपहर तक रावण की पूजा की। बच्चों और महिलाओं ने उनसे आशीर्वाद लिया। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम त्योहारी सीजन और बड़े आयोजनों के मद्देनजर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। दशहरा स्थलों और आसपास की सड़कों पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। पीसीआर वाहनों और राइडर के साथ-साथ पुलिसकर्मी सादी वर्दी में भी तैनात रहे, ताकि किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी या असामाजिक गतिविधियों पर तुरंत काबू पाया जा सके। इसके अलावा, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने शाम के समय पुतला दहन के दौरान दो से तीन घंटे के लिए भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाई। कार और दोपहिया वाहन चालकों को भी जाम से बचने के लिए वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने के सख्त निर्देश दिए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जगह-जगह आतिशबाजी और जय श्रीराम के नारों के बीच यह पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुल्लू दशहरा आज से, शाम चार बजे निकलेगी भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा

20 Oct 2026

ऊना: मलकियत सिंह बोले- चुनाव से पहले जनता का बेटा, विधायक बनते ही तानाशाह राजा बन गए बबलू

20 Oct 2026

बिलासपुर: समोह बाजार में विजयदशमी पर स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, 150 लोगों ने लिया भाग

20 Oct 2026

कुरुक्षेत्र में दशहरा पर्व का उल्लास: दो स्थानों पर भव्य आयोजन, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

20 Oct 2026

भिवानी में सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, दो युवक गंभीर घायल

20 Oct 2026
विज्ञापन

मंडी: लडभड़ोल में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, विधायक प्रकाश राणा ने की शिरकत

20 Oct 2026

मंडी: छह साल के दिव्यांशु की जिंदगी बचाने के लिए कर्ज में डूबा पिता, अब मददगारों से आस

20 Oct 2026
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा में चलेंगी 30 स्पेशल बसें, रात 10: 30 बजे के बाद भी मिलेगी सुविधा

20 Oct 2026

रामपुर बुशहर: कुमारसैन में आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन, करीब 100 स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

20 Oct 2026

चंबा में दशहरे और आरएसएस स्थापना दिवस पर निकाली रैली, स्वयंसेवकों ने लिया भाग

20 Oct 2026

लुधियाना में दाखा थाने के बाहर समाजसेवी टीटू बानिया ने जलाया नशे का रावण

20 Oct 2026

कोटकपूरा में 21 अक्टूबर को होगी भारत विकास परिषद की शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता

जींद के जुलाना में 33 साल बाद होगा 30 फीट के रावण का दहन

20 Oct 2026

कुशीनगर: सड़क हादसे में चार युवकों की मौत से उजड़े परिवार, तीन घायल

20 Oct 2026

अर्बन चैलेंज फंड के प्रोजेक्ट्स की साइट जांचने शिमला पहुंची केंद्रीय टीम, रिज और मॉल रोड का लिया जायजा

20 Oct 2026

शिमला: कालीबाड़ी मंदिर में महानवमी पर विशेष पूजा और हवन, मां सिद्धिदात्री के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

20 Oct 2026

विजयादशमी पर राजपूत सभा चंबा ने किया शस्त्र पूजन, पूर्वजों की परंपरा का किया निर्वहन

20 Oct 2026

कानपुर: मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

20 Oct 2026

हिसार में आरएसएस ने मनाया स्थापना का 101 वर्ष, एमसी-डीसी कालोनी में किया विजयदशमी संचलन

20 Oct 2026

गृहमंत्री अमित शाह ने माड़ी पन्नुआं में मारे गए विक्रमजीत के परिवार से की मुलाकात

चंडीगढ़ कांग्रेस ने सेक्टर 35 में फूंका सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला

फरीदाबाद: धमकी के बाद बदमाशों ने रंजिश में कार के शीशे तोड़े, पीड़ित ने पुलिस में की शिकायत

20 Oct 2026

लखनऊ: तेलीबाग के शारदा सहायक में लोग कर रहे हैं मूर्ति का विसर्जन

20 Oct 2026

चंडौस रामलीला में लोग देखते रह गए सुलोचना के सती होने का मंचन

20 Oct 2026

कोकिला कौशिक ने बढ़ाया तीन जिलों का नाम, पेरिस पैरालंपिक 2024 में भी किया था प्रतिनिधित्व

20 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: झाड़ियों में मिला लापता बच्चे का शव, घुटने के नीचे से अलग थे दोनों पैर

20 Oct 2026

महराजगंज: चिरैयाकोट में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत

गृहमंत्री के दाैरे से पहले मानसा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

लखनऊ: निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी में होगा रावण का पुतला दहन, 20 सालों से चल रही है परंपरा

20 Oct 2026

VIDEO: उटंगन नदी में पिछले वर्ष 12 मौतों से प्रशासन ने लिया सबक, मूर्ति विसर्जन के लिए खोदे गड्ढे; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

20 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed