फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Auto sector booms during Navratri: Strong sales of cars, bikes, and EVs; markets shine

नवरात्र पर ऑटो सेक्टर में बूम: कार और बाइक के साथ ईवी की जमकर हुई खरीद, चमके बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Auto sector booms during Navratri: Strong sales of cars, bikes, and EVs; markets shine
पहले नवरात्र व अष्टमी पर रही सबसे अधिक खरीद, पहले से बुक वाहनों की डिलीवरी लेने पहुंचे लोग
विज्ञापन

-50 से 60 करोड़ रुपये तक की कार, दोपहिया वाहन और इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शारदीय नवरात्र के साथ ही शहर के बाजारों और ऑटो सेक्टर में त्योहारी सीजन की शानदार शुरुआत हुई है। नवरात्र के नौ दिनों में पानीपत के ऑटो बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहकों की भारी चहल-पहल देखने को मिली। इससे पिछले 15 दिन से सूने पड़े शोरूम एक बार फिर गुलजार हो उठे हैं। इस बार बाजार में पारंपरिक पेट्रोल-डीजल गाड़ियों और बाइकों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की खरीद को लेकर भी ग्राहकों में खासा उत्साह नजर आया।
इस त्योहारी सीजन और नवरात्र के दौरान पानीपत में ऑटो सेक्टर में 50 से 60 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इसमें कार, दोपहिया वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद रही। ऐसे में आने वाले दिनों में धनतेरस और दिवाली के त्योहारी सीजन को देखते हुए ऑटो डीलर्स को उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

इस बार नवरात्र के पहले दिन और महाष्टमी पर ऑटो सेक्टर में रिकॉर्ड बिक्री हुई। कई ग्राहकों ने महीनों पहले ही अपनी मनपसंद गाड़ियों और बाइकों की बुकिंग करा रखी थी। इनकी डिलीवरी लेने के लिए वे परिवार सहित शोरूम पहुंचे। शोरूम संचालकों ने भी ग्राहकों का स्वागत करने के लिए विशेष तैयारियां की थी। जीटी रोड सिवाह स्थित कादियान ऑटोमोबाइल के मालिक दीपक कादियान ने बताया कि इस बार नवरात्र में ऑटो बाजार का रुख बेहद सकारात्मक रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार ग्राहकों में नया वाहन खरीदने को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला है। लोग अपने पुराने वाहनों को बदलकर नए मॉडल को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवी और आधुनिक फीचर्स बने ग्राहकों की पहली पसंद

नेक्सा के सर्विस मैनेजर मिलन ने बताया कि इस बार ऑटो बाजार में गाड़ियों की बहुत अच्छी खरीदारी रही है। लोगों ने अपने पुराने वाहनों को बेचकर नए वाहन लेने का पूरा मन बनाया हुआ है। नवरात्र से त्योहारी सीजन की शुरुआत ने ऑटोमोबाइल उद्योग को नई रफ्तार दी है। बाजार में पारंपरिक ईंधन वाहनों के साथ-साथ ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) की डिमांड में जबरदस्त उछाल आया है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता और कम खर्च के चलते लोग ई-बाइक्स और इलेक्ट्रिक कारों को अधिक तरजीह दे रहे हैं।

ग्राहकों ने साझा किया अपना अनुभव
शहर के सेक्टर-12 निवासी राहुल कुमार ने नवरात्र पर अपनी नई कार की डिलीवरी ली। उन्होंने खुशी जाहिर की। उन्होंने काफी समय पहले गाड़ी बुक कराई थी। अब नवरात्र में ही घर नई गाड़ी लेकर आए हैं। परिवार के साथ नई कार की चाबी लेना एक अलग ही एहसास है। इस बार कंपनी ने भी कई बेहतरीन ऑफर्स और डिस्काउंट दिए हैं। जिससे खरीदारी का आनंद दोगुना हो गया है।


सिवाह गांव के विक्रम सिंह ने बताया कि इस नवरात्र एक नई बाइक खरीदी। त्योहारों पर नया वाहन घर लाना शुभ माना जाता है। इस बार बाजार में बाइक में बहुत अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed