Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Panipat: A dispute between children in Bapoli escalated into a violent clash; a family sitting outside their home was attacked, leaving several people—including two women—injured.
{"_id":"6aec971a4692244a100310ab","slug":"video-panipat-a-dispute-between-children-in-bapoli-escalated-into-a-violent-clash-a-family-sitting-outside-their-home-was-attacked-leaving-several-people-including-two-women-injured-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: बापौली में बच्चों की रंजिश ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, घर के बाहर बैठे परिवार पर हमला, दो महिलाओं समेत कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: बापौली में बच्चों की रंजिश ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, घर के बाहर बैठे परिवार पर हमला, दो महिलाओं समेत कई घायल
सनौली-पानीपत। बापौली गांव में स्कूल के बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने खूनी मोड़ ले लिया। सहपाठियों की आपसी दोस्ती से खफा दूसरे पक्ष के दर्जनों लोगों ने रंजिश रखते हुए एक परिवार के घर पर हमला बोल दिया। गली में शांतिपूर्वक बैठे परिजनों पर लाठी, डंडे और गंडासियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दो महिलाओं समेत परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ितों की जान बचाई। बापौली थाना पुलिस ने 14 को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बापौली निवासी अंकुर ने बताया कि उसके दो भतीजे गांव के ही एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। उसी स्कूल में आरोपी पक्ष रामकिशन और सुभाष के चार लड़के भी पढ़ते हैं। अंकुर के भतीजों की स्कूल के अन्य छात्रों के साथ अच्छी दोस्ती थी। यह आरोपी पक्ष के लड़कों को नागवार गुजरती थी। इसी बात पर स्कूल समय में बच्चों के बीच कहासुनी हो गई थी।
गली में बैठे परिजनों पर बोला हमला अंकुर ने बताया कि वह अपने भाई टिक्कू, पिता लख्मीचंद और मां शीला के साथ घर के बाहर गली में बैठे थे। इसी दौरान रंजिशन दर्जनों लोग लाठी-डंडे और गंडासियां से हमला कर दिया। हमले में वह व उसके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। बापौली थाना के प्रभारी फतेह सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। यहां कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा। अंकुर की शिकायत पर महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।