Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Allegations of a 2,000-crore scam in paddy procurement; Dushyant Chautala demands a CBI probe.
{"_id":"6af85068619a36eae90efdde","slug":"video-allegations-of-a-2000-crore-scam-in-paddy-procurement-dushyant-chautala-demands-a-cbi-probe-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में दो हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, दुष्यंत चौटाला ने सीबीआई जांच की मांग उठाई","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
धान खरीद में दो हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, दुष्यंत चौटाला ने सीबीआई जांच की मांग उठाई
पानीपत। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को पानीपत में पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान आगामी छह दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस की ऐतिहासिक रैली को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गईं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और धान खरीद में करीब दो हजार करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने दावा कि वे इसके तथ्य जुटा चुके हैं। इनका जल्द ही सामने आकर खुलासा किया जाएगा।
दुष्यंत चौटाला ने दावा किया कि प्रदेश की मंडियों में खरीदार नहीं हैं। पहले प्रदेश में करीब 1300 मिल पीआर धान की खरीदारी करते थे। अब मात्र 600 धान की खरीद कर रहे हैं। इससे खरीद और उठान बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पानीपत की इसराना मंडी में अब भी पीआर धान खरीद के इंतजार में पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि धान खरीद में घोटाला कर केंद्र सरकार को चुना लगाया है। वे इस बारे में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इसकी सीबीआई जांच की मांग करेंगे।
एसआईआर में सरकार वोट डकैती को दबा रही
पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बड़े स्तर पर फर्जी वोट बनवाकर चुनाव जीता और पकड़े जाने के डर से बाद में वैध वोट कटवा दिए। यह वोट चोरी नहीं बल्कि वोट डकैती है। सरकार इन सब विषयों को ढकने के लिए एसआईआर लेकर आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 5.50 लाख से अधिक और पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करीब 70 हजार वोट काटे गए हैं। उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, हर जिले में फिरौती और गोली मारने की घटनाओं के आधार पर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान ने आश्वासन दिया कि 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली जेजेपी स्थापना दिवस रैली में पानीपत जिले से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सुरेश काला, जिलाध्यक्ष रामनिवास पटवारी, जिला प्रवक्ता बिजेंद्र सहरावत, सुरेंद्र धौला, कप्तान जागलान, गीता पलड़ी, सरिता मोर, कृष्ण चंदौली, धर्मवीर राठी, बलराज देशवाल, राजेंद्र जैलदार, बलकार देशवाल, शेर सिंह खर्ब, मनु मान, अजय बिंझौल, सतबीर रिसालू व कार्यालय सचिव लहना मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।