Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Chhath Mahaparv: 50,000 women observing the fast offered 'arghya' to the setting sun; riverbanks resonated with songs dedicated to Chhathi Maiya.
{"_id":"6af9cdd0eb731f42ce0ed27f","slug":"video-chhath-mahaparv-50000-women-observing-the-fast-offered-arghya-to-the-setting-sun-riverbanks-resonated-with-songs-dedicated-to-chhathi-maiya-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"छठ महापर्व: 50 हजार व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, छठी मइया के गीतों से गूंजे घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ महापर्व: 50 हजार व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, छठी मइया के गीतों से गूंजे घाट
पानीपत। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को पानीपत में आस्था का अद्भुत और अलौकिक नजारा देखने को मिला। जिलेभर के नौ प्रमुख स्थानों पर बने छठ घाटों पर लगभग 50 हजार व्रती महिलाओं और उनके परिजनों का हुजूम उमड़ पड़ा। दोपहर बाद दो बजे से ही व्रत रखने वाली महिलाएं और उनके परिवारजन कठिन नियमों का पालन करते हुए, दंडवत प्रणाम करते हुए घाटों की ओर बढ़ते नजर आए।
शाम ढलते ही जब व्रतियों ने पानी के बीच खड़े होकर अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया, तो पूरा वातावरण जय छठी मइया के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा, जहां महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की और रात को सूर्य देव के दर्शन के साथ ही आसमान आतिशबाजी व पटाखों की गड़गड़ाहट से जगमगा उठा।
एसपी ने की पूजा, ड्रेन और रजवाहों पर रहे विशेष प्रबंध
महापर्व के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की कमान खुद पुलिस अधीक्षक ने संभाली। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने एनएफएल नाके पर पहुंचकर विधि-विधान के साथ छठ पूजा की। वह अपनी मां मंजू, पति मयंक और बेटे वेदांत के साथ इस पावन अनुष्ठान में शामिल हुईं। समस्त पूर्वांचल समाज के प्रधान उमा शंकर ने उनका स्वागत किया। पूर्वांचल समन्वय परिवार के प्रमुख उमा शंकर ने बताया कि इस बार जिले में नौ स्थानों पर श्रद्धापूर्वक छठ महापर्व मनाया गया। एनएफएल क्षेत्र में पूर्वांचल समन्वय परिवार के पीएम सिंह और अवधेश यादव ने बताया कि यहां सबसे बड़ा आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। इसके अलावा ड्रेन नंबर-दो बाबरपुर में चंदन मिश्रा और गणेश चौधरी, सेक्टर-18 देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज के पास सुनील झा और आनंद झा, कुटानी रोड पर रामबाला कुशवाह और संतोष राऊत, असंध रोड थर्मल रजवाहे पर राजेंद्र यादव और हरिशंकर गुप्ता, सैनी कॉलोनी मनोहर पार्क में मुकेश झा और सीताराम झा, रिफाइनरी ददलाना नहर पर अरविंद कुशवाह और बीके दुबे तथा समालखा की ऑफिसर कॉलोनी और यमुना के सनौली घाट पर भव्य आयोजन संपन्न हुए।
छठ व्रतियों की जुबानी: अटूट आस्था और निष्ठा के संस्मरण
गीता देवी ने बताया कि छठ का व्रत रखना मेरे लिए किसी कठिन तपस्या से कम नहीं है, लेकिन छठी मइया की कृपा से सारी थकान दूर हो जाती है। पानी में खड़े होकर जब डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया तो मन को अलौकिक शांति मिली। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत सबसे बड़ा वरदान है।
सुनीता सिंह ने बताया कि हम पिछले कई सालों से यह व्रत कर रहे हैं। इस बार पानीपत में प्रशासन और समितियों द्वारा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था अच्छी की गई थी। परिवार के साथ यहां आकर सूर्य भगवान की आराधना करने का जो आनंद है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
रेखा झा ने बताया कि छठ महापर्व स्वच्छता, शुद्धता और अनुशासन का प्रतीक है। आज जब दोपहर से ही दंडवत देते हुए घाट तक पहुंचे और छठी मइया के गीत गूंज रहे थे, तो ऐसा लगा मानो हम अपनी मूल संस्कृति और माटी से पूरी तरह जुड़ गए हैं।
पूजा चौरसिया ने बताया कि व्रत के दौरान 36 घंटे का निर्जला उपवास होता है, लेकिन सूर्यदेव और छठी मइया की शक्ति से इतनी ऊर्जा मिलती है कि कोई कष्ट महसूस नहीं होता। आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर समाज और परिवार की भिक्षामि की कामना की है।
छठ पूजा के दौरान गूंजने वाले पारंपरिक प्रसिद्ध गीतों की रही गूंज
छठ महापर्व के दौरान पूर्वांचल की लोक संस्कृति और पारंपरिक धुनों से घाट गूंज उठते हैं। कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय..., मारब सेहुकवा रे सुगा ननुवाद से, सुगा सुगी रोए रे करुण पुकार..., उगी हे सुरुज देव भइले अरघिया के बेर..., केकरा धन खेतवा केकरा धन खलिहान, तोहें सुगम सेवक धीर... और पहिले पहिल हम कईनी छठी मैया व्रत तोहार...गीता गाए।
घाटों के नजदीक जाम की समस्या रही
भारी भीड़ के चलते प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की थी, बावजूद इसके मुख्य मार्गों और घाटों के आसपास दोपहिया वाहन चालकों को भयंकर जाम का सामना करना पड़ा। शाम को चार से रात छह बजे तक गोहाना रोड और असंध रोड पर परेशानी का सामना करना पड़ा।
आज उदयगामी सूर्य को अर्घ्य
सोमवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ घाटों पर तड़के करीब चार बजे ही व्रती पहुंच जाएंगी। वे यहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए तड़के ही पुलिस यातायात व्यवस्था को संभाल लेगी। शहर के कई स्कूलों ने सुबह एक घंटे देरी से स्कूल लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए अभिभावकों को मैसेज भी किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।