{"_id":"6afde171b350bf302f077b02","slug":"construction-work-on-the-road-from-bachini-to-buchauli-has-narnol-news-c-203-1-mgh1004-131899-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बचीनी से बुचौली तक सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बचीनी से बुचौली तक सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- निर्माणाधीन बचीनी से बुचौली तक सड़क मार्ग--संवाद
महेंद्रगढ़। बचीनी से बुचौली तक सड़क मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से इस पर लगभग 1.40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क की चौड़ाई 12 फुट से बढ़ाकर 18 फुट की जाएगी, जिससे आठ से अधिक गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस मार्ग से प्रतिदिन करीब दो हजार ग्रामीण निजी, दोपहिया और कृषि कार्यों से जुड़े वाहनों से आवागमन करते हैं। सड़क संकरी होने के कारण आमने-सामने वाहन आने पर, विशेषकर ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे बड़े वाहनों के गुजरते समय परेशानी होती थी। चौड़ाई छह फुट बढ़ने से आवागमन आसान होगा। किसानों को उपज मंडियों तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को भी फायदा होगा।
ग्रामीण राहुल, पकंज, सूरज और लोकेश ने कहा कि गांवों के विकास के लिए बेहतर सड़क संपर्क जरूरी है। इससे आपसी संपर्क मजबूत होता है, जबकि बारिश में खराब सड़क से परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
मार्केटिंग बोर्ड की ओर से बचीनी से बुचौली तक 1.40 लाख रुपये की लागत से 3.5 किलोमीटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ बढ़ाकर 12 से 18 फुट तक किया जाएगा। दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। सड़क बनने के बाद दस से अधिक गांवों के ग्रामीणों को फायदा हो
-- - दाताराम, जेई, मार्केटिंग बोर्ड, महेंद्रगढ़।