{"_id":"6afde1dc5a8d7485200ab9a8","slug":"teach-english-through-practice-narnol-news-c-203-1-mgh1006-131906-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अंग्रेजी को रटकर नहीं अभ्यास से सिखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अंग्रेजी को रटकर नहीं अभ्यास से सिखाएं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले के 79 टीजीटी अंग्रेजी शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से दक्ष बनाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत डीपीसी नारनौल की अध्यक्षता में पांच दिवसीय सतत व्यावसायिक विकास (सीपीडी) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें शिक्षकों को अंग्रेजी भाषा शिक्षण के नए तरीके सिखाए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थी रटने के बजाय अंग्रेजी को समझकर दैनिक जीवन में इस्तेमाल करना सीख सकें।
वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की अंग्रेजी भाषा संबंधी दक्षता में सुधार करने के साथ उनके शिक्षण कौशल को मजबूत करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उन्हें बताया जा रहा है कि भाषा शिक्षण को विद्यार्थियों के दैनिक जीवन से कैसे जोड़ा जाए, ताकि बच्चे केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रहें और बातचीत व व्यवहार में भी अंग्रेजी का प्रयोग कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों की सीखने की क्षमता और ज्ञान का आकलन करने के लिए शुरुआत में प्री-टेस्ट तथा समापन पर पोस्ट-टेस्ट लिया जाता है। इससे प्रशिक्षण से पहले और बाद में शिक्षकों की दक्षता में आए बदलाव का मूल्यांकन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
स्कूलों में होगा प्रशिक्षण का निरीक्षण
इसके अलावा डाइट फैकल्टी, बीआरसी, डीईओ और डीपीसी कार्यालय की टीमें स्कूलों में जाकर कक्षाओं का अवलोकन करती हैं। सीखी गई तकनीकों को कक्षा में लागू कर रहे हैं। संवाद