{"_id":"6a980f61c97776bafc0e9226","slug":"video-shri-krishna-janmotsav-celebrated-with-great-enthusiasm-at-kaninas-shri-krishna-gaushala-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनीना श्रीकृष्ण गौशाला में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनीना श्रीकृष्ण गौशाला में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव
कनीना। श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गोभक्तों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक आयोजन के दौरान हवन-पूजन किया गया और अंत में भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में राव बहादुर सिंह मुख्य अतिथि जबकि रोशनलाल यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने गौशाला में पहुंचकर गोमाता की सेवा व पूजा की और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण का गोमाता के प्रति विशेष प्रेम था। भारतीय संस्कृति में गोसेवा का विशेष महत्व है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सामर्थ्य के अनुसार गोसेवा में योगदान देना चाहिए। गोशाला संचालक कृष्ण यादव ने सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जन्म महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले गोशाला के कार्यकर्ताओं की सराहना की। इस दौरान नगर पालिका प्रधान रिंपी कुमारी, मार्केट कमेटी कनीना उप प्रधान दीपक गुप्ता, पार्षद होशियार सिंह, पार्षद नितेश गुप्ता, प्रवक्ता सचिन शर्मा, बलवान सिंह आर्य, कृष्ण प्रकाश, लक्ष्मी नारायण समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।