फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal abhishek banerjee accused bjp supporters for attack on tmc camac street office kolkata police

बंगाल: जिस ऑफिस में हुआ बिलबोर्ड विवाद, अब वहां हुई तोड़फोड़, अभिषेक बनर्जी ने न्यायपालिका से क्या अपील की?

Thu, 03 Sep 2026 09:11 AM IST
नितिन गौतम एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 03 Sep 2026 09:11 AM IST
सार

कोलकाता में कैमक स्ट्रीट स्थित अभिषेक बनर्जी का पार्टी कार्यालय बीते कई दिनों से विवादों में है। पहले बिलबोर्ड को लेकर हुआ विवाद अभी तक शांत नहीं हुआ है कि अब उस कार्यालय में तोड़फोड़ हुई है। अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
west bengal abhishek banerjee accused bjp supporters for attack on tmc camac street office kolkata police
अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि हथियारों से लैस भाजपा कार्यकर्ताओं ने तड़के उनके कैमक स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय पर हमला किया। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि इस हमले में उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की गई, कर्मचारियों पर हमला किया गया और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचाया गया। टीएमसी सांसद ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कथित हमले का वीडियो भी साझा किया और बंगाल के राज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्री से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर क्या आरोप लगाए?
अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा, 'आज सुबह तड़के भाजपा ने मेरे पार्टी कार्यालय के साथ यही किया है। क्या पश्चिम बंगाल के राज्यपाल कार्रवाई करेंगे? क्या केंद्रीय गृह मंत्री कार्रवाई करेंगे? क्या प्रधानमंत्री कार्यालय कार्रवाई करेगा? या वे आंखें मूंदते रहेंगे?'
विज्ञापन


न्यायपालिका से संज्ञान लेने की मांग क्यों की?
अभिषेक बनर्जी ने लिखा, अब समय आ गया है कि न्यायपालिका, खासकर कलकत्ता उच्च न्यायालय, इस घटनाक्रम का गंभीरता से संज्ञान ले और पश्चिम बंगाल में कानून के शासन को बनाए रखने के लिए कार्रवाई करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


west bengal abhishek banerjee accused bjp supporters for attack on tmc camac street office kolkata police
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
सीएम शुभेंदु से किया सवाल
अभिषेक बनर्जी ने सीएम शुभेंदु से सवाल करते हुए पूछा, 'मेरा सीएम शुभेंदु से सीधा सा सवाल है: आप तृणमूल कांग्रेस और मुझसे इतना क्यों डरते हैं कि आपको इस तरह की धमकियों का सहारा लेना पड़ रहा है? अगर बंगाल में विपक्ष के साथ हिंसा, तोड़फोड़ और धमकियों के जरिए ऐसा व्यवहार किया जाना है तो मुख्यमंत्री को अपने पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। यह लोकतंत्र नहीं है। यह राजनीतिक गुंडागर्दी है। इसके जिम्मेदार लोगों पर शर्म आती है और उन लोगों पर भी शर्म आती है, जो चुप रहना चुनते हैं। इस तरह की घटना को याद रखा जाएगा। हर हमला, हर धमकी, सत्ता का दुरुपयोग। कुछ भी नहीं भुलाया जाएगा।'

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में तोड़फोड़ मामले में 6 गिरफ्तार
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के मध्य कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले में कोलकाता पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed