{"_id":"68b2fa2ec247c4a9490fc5cd","slug":"video-sardar-vallabhbhai-patel-team-performed-brilliantly-in-kabaddi-2025-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: कबड्डी में सरदार वल्लभभाई पटेल टीम ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: कबड्डी में सरदार वल्लभभाई पटेल टीम ने किया शानदार प्रदर्शन
नांगल चौधरी के एसएमएसडी राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय खेल उत्सव का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। खेल प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा, खेल समिति सदस्य में डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. हेमलता, डॉ. विक्रम, सिंह, डॉ. अशोक, डॉ. राजदीप और सुनील की मौजूदगी में हर गली हर मैदान खेलेगा सारा हिंदूस्तान और देश खेलेगा। खेलेगा देश, खिलेगा देश और 'एक घंटा, खेल के मैदान में' 2025 की थीम के साथ पहले दिन वॉलीबॉल खेल के आयोजन में महाविद्यालय में भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस के नाम से गठित दो टीमों ने भाग लिया। जिसमें भगत सिंह टीम ने जीत हासिल की। वहीं शनिवार को कब्बडी खेल में सरदार वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी टीमों ने भाग लिया। जिसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल टीम ने जीत के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।