{"_id":"6abacefe0516817d6d0af0ff","slug":"maintain-employee-records-report-suspicious-activity-immediately-sp-narnol-news-c-196-1-nnl1004-145957-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी रिकॉर्ड रखें, संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल दें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी रिकॉर्ड रखें, संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल दें : एसपी
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने जिले के व्यापारियों, दुकानदारों और घरेलू नियोक्ताओं से अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों का पूरा और अद्यतन रिकॉर्ड रखने की अपील की है। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। यह कदम प्रतिष्ठानों, संस्थानों और परिवारों की सुरक्षा बढ़ाने में मदद करेगा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में लोग शहर आते हैं। इनमें कुछ आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में कर्मचारियों का उचित रिकॉर्ड रखना सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रिकॉर्ड में कर्मचारी का नाम, पता, मोबाइल नंबर और पहचान संबंधी दस्तावेज शामिल होने चाहिए।
आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सत्यापन में भी पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कई बार अपराधी पहचान छिपाकर काम शुरू करते हैं। बाद में वे चोरी या अन्य अपराध कर क्षेत्र छोड़ देते हैं। सही रिकॉर्ड से पुलिस को आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
यदि किसी कर्मचारी की गतिविधियां संदिग्ध लगे तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें। पहचान या पते संबंधी विरोधाभासी जानकारी पर भी पुलिस को बताएं। संवाद