फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Public meeting held in opposition to the India-US Free Trade Agreement.

Mahendragarh-Narnaul News: भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में हुई जनसभा

Tue, 29 Sep 2026 02:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Public meeting held in opposition to the India-US Free Trade Agreement.
डी अटेली। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले सोमवार को गांव चंदपुरा में किसानों और भूमिहीन ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर जनसभा हुई। सभा की शुरुआत शहीद भगत सिंह की जयंती पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता एडवोकेट राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों और खेत मजदूरों की आर्थिक स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने बढ़ती लागत, फसलों के उचित दाम, रोजगार और कर्ज जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने 26 अक्टूबर को रोहतक के नांदल भवन, बोहर में होने वाली प्रदेश स्तरीय महापंचायत में ग्रामीणों से शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

संगठन ने भारत-अमेरिका समेत सभी मुक्त व्यापार समझौते रद्द करने, सभी फसलों पर सी2+50 प्रतिशत लागत के आधार पर कानूनी गारंटी वाला एमएसपी लागू करने और किसानों के लिए कर्जमाफी कानून बनाने की मांग रखी। चार लेबर कोड वापस लेने व मजदूरों और स्कीम वर्कर्स के लिए 31 हजार रुपये न्यूनतम वेतन की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फसल खराबे पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा, मनरेगा में 200 दिन काम व 700 रुपये दिहाड़ी, 10 हजार रुपये वृद्धावस्था पेंशन और खाली सरकारी पदों पर स्थायी भर्ती की मांग की गई। ग्रामीणों ने महापंचायत में पहुंचने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed