{"_id":"6aaa9c0989104184910b1995","slug":"video-narnaul-haryana-has-got-a-part-time-chief-minister-who-is-campaigning-in-other-states-instead-of-his-own-deepender-hooda-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: हरियाणा को मिला पार्ट टाइम मुख्यमंत्री, अपने राज्य के बजाय दूसरे प्रदेशों में कर रहे प्रचार : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: हरियाणा को मिला पार्ट टाइम मुख्यमंत्री, अपने राज्य के बजाय दूसरे प्रदेशों में कर रहे प्रचार : दीपेंद्र हुड्डा
नारनौल। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा को पार्ट टाइम मुख्यमंत्री मिला है, जो अपने राज्य की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय दूसरे प्रदेशों में प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, रोजगार और पानी जैसे कई अहम मुद्दे हैं, लेकिन सरकार इन पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रही। हुड्डा बुधवार को गावड़ी जाट गांव में आयोजित निजामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे।पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से गांव-गांव संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष के रूप में जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। हुड्डा ने अध्यापकों की भर्ती और युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि पक्की नौकरियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कच्ची नौकरियों में बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को रोजगार के मुद्दे पर अपनी गारंटियों का जवाब देना चाहिए। किशाऊ बांध समझौते पर हुड्डा ने कहा कि यदि योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन किया जाए तो हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिल सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले को गंभीरता से आगे बढ़ाने के बजाय केवल खानापूर्ति कर रही है। इस अवसर पर पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, विधायक मंजू चौधरी, पूर्व विधायक अनीता यादव, महेंद्रगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतबीर झुकिया, संदीप चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष, राज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम यादव, सतपाल दहिया, डॉ. राजवती यादव सहित स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।