फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deepender Hooda takes aim at campaigning in Punjab, says the state has got a part-time CM.

Mahendragarh-Narnaul News: पंजाब में प्रचार करने पर दीपेंद्र हुड्डा ने साधा निशाना, कहा-प्रदेश को मिला पार्ट टाइम सीएम

Wed, 16 Sep 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Deepender Hooda takes aim at campaigning in Punjab, says the state has got a part-time CM.
नारनौल। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीएम सैनी के पंजाब दौरों पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा को पार्ट टाइम सीएम मिला है जो अपने राज्य की समस्याओं को छोड़ दूसरे प्रदेशों में प्रचार कर रहे हैं। कहा, प्रदेश में बेरोजगारी, रोजगार और पानी जैसे कई अहम मुद्दे हैं लेकिन सरकार इन पर ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने बुधवार को निजामपुर के गावड़ी जाट गांव में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से गांव-गांव संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

हुड्डा ने अध्यापकों की भर्ती और युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पक्की नौकरियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कच्ची नौकरियों में बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को रोजगार के मुद्दे पर अपनी गारंटियों का जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशाऊ बांध समझौते पर हुड्डा ने कहा कि यदि योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन किया जाए तो हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिल सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले को गंभीरता से आगे बढ़ाने के बजाय केवल खानापूर्ति कर रही है।

इस अवसर पर पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, विधायक मंजू चौधरी, पूर्व विधायक अनीता यादव, महेंद्रगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतबीर झुकिया, संदीप चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष, राज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम यादव, सतपाल दहिया, डॉ. राजवती यादव सहित स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed