फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Consumer forum takes a stand against electricity privatization.

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली निजीकरण के विरोध में उतरा उपभोक्ता मंच

Wed, 16 Sep 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Consumer forum takes a stand against electricity privatization.
नारनौल। बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा ने गुरुग्राम और नूंह जिलों की बिजली वितरण व्यवस्था इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को सौंपने की योजना का विरोध किया है। मंच ने हरियाणा विद्युत नियामक आयोग से अंतिम फैसला लेने से पहले जन सुनवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंच का कहना है कि विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट में उपभोक्ताओं, कर्मचारियों, किसानों और कमजोर वर्गों के हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया है।
मंच ने कहा कि बिजली आम लोगों की मूलभूत जरूरत है और निजी क्षेत्र को सौंपने से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। मंच ने सब्सिडी और कर्मचारियों के हितों को लेकर भी चिंता जताई।
विज्ञापन

मंच के अनुसार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कुल राजस्व में गुरुग्राम की हिस्सेदारी करीब 42 प्रतिशत है। मंच ने आशंका जताई कि निजीकरण से सरकारी बिजली क्षेत्र की वित्तीय स्थिति प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच ने आयोग से इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड का आवेदन खारिज करने की मांग की है। मांगें नहीं मानी गईं तो मंच ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed