फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Talk of votes from the Ganpati stage; awareness camp set up at the festival.

Mahendragarh-Narnaul News: गणपति के मंच से वोट की बात, उत्सव में लगा जागरूकता कैंप

Wed, 16 Sep 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Talk of votes from the Ganpati stage; awareness camp set up at the festival.
नारनौल। गणेश उत्सव इन दिनों आस्था और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इसी उत्सवी माहौल को मतदाता जागरूकता से जोड़ते हुए नारनौल विधानसभा क्षेत्र में अनूठी पहल की गई। विधानसभा क्षेत्र के सर्कल नंबर 7 के सुपरवाइजर डॉ. संजय शर्मा ने गणेश उत्सव के दौरान लोगों को मतदाता सूची और एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन

रात में आयोजित गणेश उत्सव कार्यक्रमों में विशेष जागरूकता कैंप लगाए गए। डॉ. संजय शर्मा ने मंच से लोगों से कहा कि जिन मतदाताओं को सुनवाई के लिए नोटिस मिले हैं, वे तय प्रक्रिया के अनुसार सुनवाई में जरूर शामिल हों।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा फॉर्म-6 भरकर अपना वोट बनवा सकते हैं। साथ ही पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, अपात्र या मृत व्यक्तियों के नाम हटवाने और सूची में किसी गलती को ठीक करवाने की प्रक्रिया भी समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्सव स्थल पर ही लोगों को जरूरी फॉर्म उपलब्ध करवाए गए। इच्छुक नागरिकों को फॉर्म भरने में सहायता भी दी गई। इस दौरान लोगों की शंकाओं का समाधान कर एसआईआर से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed