{"_id":"6ab3eb35360cd54938065cd9","slug":"video-naranal-tayahara-para-yataraya-ka-rahata-jathhapara-garakhapara-sapashal-tarana-1-satamatara-sa-shanpr-mahatharagaugdhha-ma-rakaga-thaharava-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: त्योहारों पर यात्रियों को राहत, जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 1 अक्तूबर से शुरू, महेंद्रगढ़ में करेगी ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: त्योहारों पर यात्रियों को राहत, जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 1 अक्तूबर से शुरू, महेंद्रगढ़ में करेगी ठहराव
नारनौल। आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन करेगा। यह महेंद्रगढ़, रेवाड़ी सहित अन्य स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। यह ट्रेन 1 अक्तूबर से 27 नवंबर 2026 तक कुल नौ फेरे लगाएगी। इस पहल से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने यह जानकारी दी। गाड़ी संख्या 04829, जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 1 अक्तूबर से 26 नवंबर 2026 तक चलेगी। यह जोधपुर से प्रत्येक गुरुवार को शाम 4:15 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन शुक्रवार को रात 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 04830, गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 2 अक्तूबर से 27 नवंबर 2026 तक संचालित होगी। यह गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:25 बजे चलकर रविवार सुबह 5:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुल नौ-नौ फेरे लगाएगी। यह रेलसेवा मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती शामिल हैं। ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे। इनमें दो सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, आठ द्वितीय शयनयान और चार साधारण श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दो गार्ड डिब्बे भी होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।