{"_id":"6a96aaa1817db6cc4f06eaa5","slug":"video-martyr-ranvir-singh-paid-tribute-at-chhilro-memento-presented-to-the-family-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"छिलरो में शहीद रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि, परिजनों को स्मृति चिह्न भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिलरो में शहीद रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि, परिजनों को स्मृति चिह्न भेंट
नारनौल।
निजामपुर के गांव छिलरो में शहीद रणवीर सिंह की पुण्यतिथि पर शहीद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।
शहीद रणवीर सिंह 40वीं बटालियन सीआरपीएफ में सेवाएं देते हुए 1 सितंबर 1980 को शहीद हुए थे। उनकी पुण्यतिथि पर यह समारोह आयोजित किया गया। गुरुग्राम से आए इंस्पेक्टर सूरत सिंह, हवलदार दिनेश कुमार और ड्राइवर कांस्टेबल जसप्रीत सिंह ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने श्रद्धांजलि दी। इन अधिकारियों ने शहीद के परिजनों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में शहीद रणवीर सिंह के बड़े बेटे मुख्तार सिंह और छोटे बेटे संजय सिंह मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देती रहेगी। यह समारोह शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक माध्यम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।