फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   AYUSH students demand stipend hike after 15 years.

Mahendragarh-Narnaul News: आयुष छात्रों ने की 15 साल बाद स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग

Thu, 10 Sep 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
AYUSH students demand stipend hike after 15 years.
नारनौल। बाबा खेतानाथ आयुष कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने सरकार से मौजूदा 10 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि करीब 15 वर्षों से स्टाइपेंड में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है जबकि इस दौरान महंगाई काफी बढ़ गई है।
आयुष विद्यार्थियों को साढ़े चार वर्ष की पढ़ाई के बाद एक वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप करनी होती है। इस दौरान वे अस्पताल में मरीजों के उपचार समेत विभिन्न चिकित्सकीय कार्य करते हैं। बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को कमरे, भोजन और परिवहन पर काफी खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाया जा चुका है, जबकि आयुष विद्यार्थियों को पुरानी राशि ही मिल रही है।
उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। बाद में प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास गुज्जरवार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed