फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Guest teachers protest over non-regularization despite court order.

Mahendragarh-Narnaul News: कोर्ट के आदेश के बाद भी नियमितीकरण नहीं, अतिथि अध्यापकों का प्रदर्शन

Thu, 10 Sep 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Guest teachers protest over non-regularization despite court order.
नारनौल। सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए अतिथि अध्यापकों ने वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अध्यापकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर न्यायालय के आदेशों के अनुसार नियमितीकरण की मांग की।
विज्ञापन

राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने 16 अप्रैल को तीन वर्ष की सेवा पूरी करने वाले ग्रुप बी, सी और डी कर्मचारियों को नियमित करने संबंधी नीति को वैध माना था। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 29 अप्रैल को पीजीटी, टीजीटी और जेबीटी अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का निर्देश दिया। संघ का कहना है कि कई अन्य मामलों में भी हाईकोर्ट ने दो महीने में नियमितीकरण के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

संघ के मुताबिक मुख्य सचिव ने 11 अगस्त को सभी विभागाध्यक्षों को नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन शिक्षा विभाग में अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। संघ ने इसे न्यायालय के आदेशों की अनदेखी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापक 23 जून से कुरुक्षेत्र में शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। 6 सितंबर को हजारों शिक्षकों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव भी किया था। संघ ने अतिथि अध्यापकों को 28 मई 2014 से नियमित मानने, छह प्रतिशत ब्याज सहित एरियर, ग्रेच्युटी, पेंशन और अन्य लाभ देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed