{"_id":"685aa999a31916a64006e873","slug":"video-mahendragarh-team-won-fourth-consecutive-match-by-defeating-rewari-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: जिले की टीम ने रेवाड़ी को हराकर जीता लगातार चौथा मैच, सुपर-8 में बनाया स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: जिले की टीम ने रेवाड़ी को हराकर जीता लगातार चौथा मैच, सुपर-8 में बनाया स्थान
हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही पटौदी ट्रॉफी में महेंद्रगढ़ जिले की टीम ने लगातार अपना चौथा मुकाबला जीतकर सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है। मंगलवार को रोहतक के क्रिकेट स्टेडियम में रेवाड़ी के साथ हुए मुकाबले में महेंद्रगढ़ ने रेवाड़ी को सात विकेट से हराकर सुपर-8 में स्थान पक्का किया है।
अब पटौदी ट्रॉफी के सभी मुकाबले नॉक आउट आधार पर खेले जाएंगे।
महेंद्रगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के प्रबंधक प्रवीण तिवाड़ी ने बताया कि मंगलवार को आयोजित 50-50 ओवर के मुकाबले में महेंद्रगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया। महेंद्रगढ़ टीम के टीनू गोयल की कसी हुई गेंदबाजी के सामने रेवाड़ी के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक पाए। टीनू गोयल ने आठ ओवरों में 27 रन देकर लिए चार विकेट झटके। वहीं आयुष ने तीन व अनिश कुमार ने लिए दो विकेट लेकर रेवाड़ी को 27 ओवर में ऑल आउट कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।