{"_id":"6a96b03b5170dff001085e0f","slug":"video-kanina-municipal-council-sanitation-workers-burned-an-effigy-of-the-haryana-government-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनीना नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने फूंका हरियाणा सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनीना नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने फूंका हरियाणा सरकार का पुतला
कनीना। नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत कनीना नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को कनीना रेलवे स्टेशन के मंडी चौक पर हरियाणा सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। कर्मचारियों ने नगरपालिका परिसर से मंडी चौक तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
नगरपालिका इकाई के प्रधान अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर काम छोड़कर हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार सरकार से बातचीत कर मांगों के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।ब्लॉक प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने के कारण कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रखने को लेकर कर्मचारी मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान अनिल कुमार, योगेश कुमार, सचिन, सुनील कुमार, अशोक कुमार सहित राकेश कुमार, कर्मवीर, नरेंद्र, शशिबाला, बिमला, राजेश, संजय, पवन सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और प्रदर्शन के बाद वापस लौट गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।