{"_id":"67ab166a5b8162d3710fe529","slug":"video-in-mahindergarh-dmc-held-a-closed-door-meeting-with-the-municipal-officials","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महेंद्रगढ़ में डीएमसी ने बंद कमरे में ली नपा के अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महेंद्रगढ़ में डीएमसी ने बंद कमरे में ली नपा के अधिकारियों की बैठक
नगर पालिका महेंद्रगढ़ में डीएमसी व एडीसी आनंद शर्मा ने मंगलवार को बंद कमरे में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के उपरांत उन्होंने नगरपालिका में लोगों की समस्याएं भी सुनी। बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान नपा प्रधान व अधिकारियों से शहर में कराए जाने वाले कार्याें के लिए विचार-विमर्श किया। नगरपालिका के अधिकारियों एवं पार्षदों की ओर से एडीसी के समक्ष शहर की बदहाल सड़कों एवं सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाया गया।
उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द काम शुरू करवाने के आदेश दिए। इसके बाद नगर पालिका में अपनी समस्या को लेकर पहुंचे आमजन की समस्या सुनी। उन्होंने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व 11 हट्टा बाजार सड़क मार्ग के निर्माण को लेकर जल्द से जल्द फाइल को स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नपा सचिव प्रशांत पाराशर, एमई संजोग शर्मा, जेई नवदीप, सफाई इंचार्ज सुमित हुड्डा, लेखाकार सुरेंद, प्रधान रमेश सैनी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।