{"_id":"683b15ec6bff366856053779","slug":"video-firing-in-cafe-at-narnaul-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"नांगल चौधरी में पिज़्ज़ा कैफे पर चली दिनदहाड़े गोली, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल चौधरी में पिज़्ज़ा कैफे पर चली दिनदहाड़े गोली, बाल-बाल बचे लोग
नारनौल के नांगल चौधरी में बहरोड़ रोड पर स्थित एक पिज्जा कैफे पर दिन दहाडे़ गोली चलाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद गोली चलाने वाले हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पंहुच कर मामले की जांच में जुट गया। कर्मचारियों के अनुसार बहरोड़ रोड पर स्थित ब्रदर्स पिज़्ज़ा कैफे पर दोपहर करीब 2 बजे के आसपास बाइक पर बैठ कर आए एक युवक ने अंदर घुसते ही धमकी भरे शब्दों में कहा कि मालिक को बता देना कि लक्की नांगल सोडा आया था और कहते हुए पिज्जा कैफै पर लगे गेट के शीशे पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। गोली शीशे को तोड़ती हुई अंदर जा लगी। गनीमत रही कि उस दौरान अंदर बैठे लोगों को गोली नहीं लगी। गोली की आवाज़ से कैफे में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी और सीआईए टीम मौके पर पंहुच गई और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान कैफे से गोली का खाली कारतूस बरामद कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।