भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर एक न्यायप्रिय व दूरदर्शी शासक थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण को प्राथमिकता दी और अनेक सामाजिक, धार्मिक तथा विकासपरक योजनाएं आरंभ कीं।
वह शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में गोहाना के शहीद मदनलाल ढींगड़ा स्टेडियम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के समापन पर बोल रहे थे। उन्होंने युवाओं से अहिल्याबाई के जीवन मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व से प्रेरणा लेकर हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। अपने 28 वर्ष के शासनकाल में अहिल्याबाई ने सैकड़ों धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण करवाया। उन्होंने बारह ज्योतिर्लिंगों, चार धाम और कई प्रमुख तीर्थों जैसे अयोध्या, वृंदावन, बद्रीनाथ, रामेश्वरम, काशी और द्वारका में मंदिरों का जीर्णोद्धार कराकर उन्हें भक्तों के लिए फिर से सुलभ बनाया। उनकी सोच यह थी कि धर्म और सेवा, शासन का अभिन्न हिस्सा होने चाहिए। आज भी महेश्वर और इंदौर सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लोग उन्हें ‘मातोश्री’कहकर आदर देते हैं।
इससे पहले दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रोबिन, आशीष, राजेंद्र, मुकेश व दशरथ और बेटियों में मनीषा, अंशु, शुभम, आचंल व प्रियंका को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पदक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदीप सांगवान, पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, राजकुमार कटारिया, डॉ. धर्मवीर नांदल, भलेराम नरवाल, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, नरेंद्र गहलावत, महेंद्र चिड़ाना, रीना शर्मा, प्रदीप बड़वासनी, परमबीर सैनी, डॉ. विपिन गोयल, सुनील, भूपेंद्र मुदगिल, अंतरराष्ट्रीय मैराथन धाविका सानिया पांचाल, डॉ. राममेहर राठी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।