फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A new building for the Kanina bus stand will be constructed at a cost of Rs 11 crore.

11 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा कनीना बस स्टैंड का नया भवन

Sat, 24 Oct 2026 07:26 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 24 Oct 2026 07:26 PM IST
A new building for the Kanina bus stand will be constructed at a cost of Rs 11 crore.
कनीना। कनीना बस स्टैंड के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शनिवार सुबह बस स्टैंड परिसर में नारियल तोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। हरियाणा सरकार की ओर से इस परियोजना के लिए 11 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। छह बूथों वाला यह बस स्टैंड दो मंजिला इमारत के रूप में तैयार किया जाएगा। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। निर्माण कार्य को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ठेकेदार सुनील ने बताया कि नए बस स्टैंड भवन में यात्रियों की सुविधा और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक व्यवस्थाएं की जाएंगी। भवन में वातानुकूलित प्रतीक्षालय, डिजिटल बारकोड सुविधा वाला टिकट काउंटर, जलपान के लिए तीन दुकानें और एटीएम के लिए अलग स्थान निर्धारित किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। दिव्यांगजनों के लिए अलग शौचालय और रैंप की व्यवस्था भी होगी, ताकि उन्हें आवागमन में परेशानी न हो। बेबी फीडिंग रूम से लेकर लिफ्ट तक की होगी सुविधा नए बस स्टैंड भवन में छोटे बच्चों को दूध पिलाने के लिए बेबी फीडिंग रूम बनाया जाएगा। यात्रियों के मोबाइल और अन्य उपकरण चार्ज करने के लिए अलग चार्जिंग रूम की व्यवस्था होगी। भवन की ऊपरी मंजिल पर पांच कार्यालय और कर्मचारियों के लिए एक विश्राम कक्ष बनाया जाएगा। यात्रियों को दोनों मंजिलों तक आने-जाने में सुविधा देने के लिए लिफ्ट भी लगाई जाएगी। बस स्टैंड परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने की योजना है। इसके साथ ही परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए हरियाली विकसित की जाएगी। इन सुविधाओं से यात्रियों को बसों का इंतजार करने, टिकट लेने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए बेहतर वातावरण मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से बजट स्वीकृत स्वास्थ्य मंत्री एवं अटेली की विधायक आरती सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि कनीना क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से बस स्टैंड के नए भवन के निर्माण की मांग और शिकायतें सामने आ रही थीं। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए नए भवन के लिए बजट स्वीकृत करवाया गया है। उन्होंने बताया कि छह बूथों वाला बस स्टैंड दो मंजिला इमारत के रूप में बनाया जाएगा, जिसमें यात्रियों के लिए विभिन्न आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ठेकेदार सुनील ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने में करीब 18 महीने लगने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान यात्रियों को बसों का इंतजार करने और वाहनों को खड़ा करने में परेशानी न हो, इसके लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है। यात्रियों के बैठने और ठहरने के लिए टीन शेड बनाया गया है। साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड परिसर में निर्माण से संबंधित सभी कार्य निर्धारित नियमों के अनुसार करवाए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कनीना और आसपास के गांवों से आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। बस स्टैंड के नए भवन के निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर सूबेदार मेजर अभय सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी दीपचंद यादव, मास्टर रतनलाल, पार्षद दीपक चौधरी, मुकेश नंबरदार, पार्षद योगेश, पार्षद मनीष, पार्षद राकेश, बस स्टैंड इंचार्ज निरंजन, पंकज यादव, दीपक सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। फोटो कैप्शन:- नारियल तोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: हृदय रोगों की रोकथाम पर मंथन, डॉक्टरों ने साझा किए अनुभव

24 Oct 2026

अतरौली में सपा-भाजपा कार्यकर्ता विवाद के वीडियो आए सामने

24 Oct 2026

कानपुर रतन लाल शर्मा स्टेडियम में शिव शक्ति अखाड़ा की वार्ता, पदाधिकारियों ने रखी अपनी बात

24 Oct 2026

चंबा: रेडक्रॉस मेले में आयुष विभाग ने सजाया औषधीय जड़ी-बूटियों का स्टॉल

24 Oct 2026

कानपुर: गोविंद नगर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का 19वां वार्षिकोत्सव, गूंजे भक्तिमय भजन और गीत

24 Oct 2026
विज्ञापन

डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार के वार्षिक समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बांधा समां

24 Oct 2026

नारकंडा: वन निगम उपाध्यक्ष ने ओडी-घडेवती में दो महिला मंडलों को दिए 10-10 हजार

24 Oct 2026
विज्ञापन

हरियाणा में कांग्रेस अब पर्यवेक्षकों को उनके जिले में ही देगी जिम्मेदारी

वीडियो: गढ़मुक्तेश्वर में बच्चों के विवाद पर महिलाओं में लाठी-डंडे चले

24 Oct 2026

रायबरेली में बस से उतरते समय पहियों की चपेट में आया मैकेनिक, मौत

24 Oct 2026

गोंडा में रोजगार मेले का आयोजन, तरबगंज-कटरा में एक हजार पदों पर भर्ती

24 Oct 2026

खैर में शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आए आमने-सामने

24 Oct 2026

VIDEO: बाह में लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग, किसान घायल, घायल को अस्पताल भेज जांच में जुटी पुलिस

24 Oct 2026

VIDEO: मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने को तैयार मीरा राठौर

24 Oct 2026

कन्नौज: सपा मुखिया का पुतला फूंकने पहुंचे हिंदुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष की पिटाई

24 Oct 2026

महात्मा गांधी की आजादी में भूमिका पर उठाए सवाल, जयपुर डायलॉग्स में होगी ‘बैटल फॉर इंडिया’ पर चर्चा

24 Oct 2026

वीडियो: रोहतांग दर्रा सहित चोटियों पर बर्फबारी, कोकसर में हल्की ओलावृष्टि

24 Oct 2026

वीडियो: रेडक्रॉस मेले में चुराही नाटी ने मोहा मन, पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने बांधा समां

24 Oct 2026

वीडियो: कोटखाई में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का रोड शो, खुली जीप में बाजार से सभा स्थल तक पहुंचे

24 Oct 2026

इंजीनियर एमके जी मेमोरियल ट्रॉफी में विश्व भारती पब्लिक स्कूल-संत फिदेलिस स्कूल के बीच मैच

24 Oct 2026

Video: स्कूल बस की टक्कर से घायल युवक की 10 दिन बाद मौत, अंतिम संस्कार से इनकार

24 Oct 2026

VIDEO: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचला,मौत

24 Oct 2026

अमृतसर रोडवेज वर्कशॉप में मुलाजिमों की हड़ताल जारी, प्रदर्शन कर जताया रोष

24 Oct 2026

कोटकपूरा में नशा तस्करों के संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी

चंडीगढ़ में गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू

24 Oct 2026

राफेल-सुखोई की हवा में कलाबाजी, आसमान में गड़गड़ाहट के साथ भव्य एयर शो शुरू

24 Oct 2026

कानपुर: घाटमपुर में विशेष अभियान के तहत नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य गतिमान

24 Oct 2026

एमपी: मंडला में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4000 किलो महुआ लाहन नष्ट, 80 लीटर कच्ची शराब जब्त

24 Oct 2026

ऊना: मुख्यमंत्री सुक्खू ने बिहड़ू उपतहसील के नए भवन का वर्चुअल किया उद्घाटन

24 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed