{"_id":"6adc61bd47bb711642071abd","slug":"video-speeding-tractor-trolley-runs-over-elderly-cyclist-he-dies-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचला,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचला,मौत
मांट। कस्बा मांट में वृंदावन मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार साधु वेशधारी वृद्ध को कुचल दिया। हादसे में साधु वेशधारी वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
शनिवार को वृंदावन मार्ग पर धर्मकांटे के समीप वृंदावन की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की सामने से आ रहे साइकिल सवार वृद्ध से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।