फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Panchayat waste being dumped on forest land; villagers troubled by pollution

Mahendragarh-Narnaul News: वन भूमि में डाला जा रहा पंचायत का कूड़ा, प्रदूषण से परेशान ग्रामीण

Sat, 24 Oct 2026 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Panchayat waste being dumped on forest land; villagers troubled by pollution
सिहमा। निकटवर्ती गांव सिहमा में ग्राम पंचायत की ओर से घरों से निकलने वाले कूड़ा-करकट को ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से जंगलात भूमि में जगह-जगह डालने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत ने कूड़ा एकत्रित करने के लिए विशेष स्थान का निर्माण तो कराया गया है लेकिन उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत की लापरवाही के चलते जंगल में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग रहे हैं, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है। एक ओर सरकार पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है, वहीं दूसरी ओर पंचायत ही वन भूमि में कूड़ा डालकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए बनाए गए शेड का आज तक प्रयोग नहीं किया गया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पंचायत ने केवल सरकारी राशि का दुरुपयोग करने के लिए ही इसका निर्माण करवाया था। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत व संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि कूड़े को निर्धारित स्थान पर ही डलवाया जाए, ताकि वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सके।

वर्जन:
इस बारे में हमें जानकारी नहीं थी। अब मामला संज्ञान में आ गया है, जल्द ही मौका मुआयना कर इस समस्या को दूर करवाने का प्रयास किया जाएगा।-मनजीत, सचिव, ग्राम पंचायत, सिहमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article