{"_id":"6adce742321f4a825c0a6f0d","slug":"congress-holds-a-foot-march-in-nizampur-effigy-of-the-chief-election-commissioner-burnt-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147041-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर में कांग्रेस का पैदल मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर में कांग्रेस का पैदल मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
विज्ञापन
निजामपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को निजामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के प्रति विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए।
पैदल मार्च के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई।
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर जवाब देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया।