Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
A 5-kilometer-long queue of vehicles loaded with pearl millet (bajra) stretches along both sides of the entrance to the Narnaul grain market.
{"_id":"6ad352143dc97761c609667f","slug":"video-a-5-kilometer-long-queue-of-vehicles-loaded-with-pearl-millet-bajra-stretches-along-both-sides-of-the-entrance-to-the-narnaul-grain-market-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल अनाज मंडी के प्रवेश द्वार के दोनों ओर लगी बाजरे से लदे वाहनों की 5 किलोमीटर लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल अनाज मंडी के प्रवेश द्वार के दोनों ओर लगी बाजरे से लदे वाहनों की 5 किलोमीटर लंबी लाइन
अनाज मंडी में शनिवार को बिना शेड्यूल के सभी गांवों की खरीद की गई। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को गांवों का शेड्यूल नहीं रखा गया है ताकि जिन किसानों का बाजरा 40 क्विंटल से अधिक है और जो किसी कारणवश शेड्यूल के तहत बाजरा नहीं बेच पाए वह अपना बाजरा बेच सकें। जिसके चलते शुक्रवार रात 10 बजे से ही बाजरे से लदे वाहन मंडी के बाहर खड़े हो गए और सुबह 9 बजे तक मंडी के दोनों तरफ 5 किमी लंबी लाइन लग गई। जिसके चलते अनेक किसानों को 5 से 6 घंटे लाइन में लगकर गेटपास मिल पाया।
वहीं सर्वर डाउन के चलते नॉमिनी फार्म जनरेट करवाने में भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि गेटपास, बायोमेट्रिक सत्यापन सुचारू रहा और शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक करीब 300 गेटपास जारी किए गए व करीब 7 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।