{"_id":"69b2e60d3d2a573a750540cd","slug":"video-street-vendors-are-unable-to-get-cylinders-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी के जायके पर छाया संकट, फूड मार्केट में रेहड़ी संचालकों को नहीं मिल पा रहा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी के जायके पर छाया संकट, फूड मार्केट में रेहड़ी संचालकों को नहीं मिल पा रहा सिलिंडर
धर्मनगरी के फूड मार्केट और स्ट्रीट फूड हब में अब चूल्हे ठंडे पड़ रहे हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और भारत सरकार के घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के फैसले के चलते कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति तीन से चार दिन से प्रभावित हो रही है। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे रेहड़ी-पटरी वालों पर पड़ रहा है, जहां पांच से अधिक ठेले-रेहड़ियां बंद हो चुकी हैं और बाकी संचालकों के पास सिर्फ दो दिन का स्टॉक बचा है।
शहर के प्रमुख फूड जोन कहे जाने वाले सेक्टर 17 की फूड मार्किट, रेलवे स्टेशन, कुवि के कैंटीन संचालकों व अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चाय व फास्ट फूड बेचने वाले वेंडर अब संकट में हैं। गैस एजेंसियों से नए सिलेंडर नहीं मिल रहे, जबकि ब्लैक में भी दाम आसमान छू रहे हैं। कई वेंडर घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह अवैध होने के साथ ही जोखिम भरा भी है।
स्थानीय रेहड़ी संचालकों ने बताया कि संकट गहराने से उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।