फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guest teachers will meet the Chief Minister today.

Kurukshetra News: आज मुख्यमंत्री से मिलेंगे अतिथि अध्यापक

Tue, 08 Sep 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 08 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Guest teachers will meet the Chief Minister today.
कुरुक्षेत्र। नियमितीकरण की मांग के समर्थन में आंदोलन कर रहे अतिथि अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कोर्ट के फैसले को लागू करने समेत अपनी मांगें उनके समक्ष रखीं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कोर्ट के फैसले की प्रति ली और सरकार व अतिथि अध्यापकों के बीच मध्यस्थता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ की बैठक की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में अतिथि अध्यापकों का धरना सोमवार को 77वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता उदय सूरजखेड़ा ने की। जींद जिले के अतिथि अध्यापक 24 घंटे के लिए धरना स्थल पर डटे रहे। रिटायर्ड अतिथि अध्यापकों के राज्य संयोजक राजकुमार कालीरमन और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप सचिव संदीप सांगवान ने बताया कि अब मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में नियमितीकरण का मुद्दा प्रमुखता से रखा जाएगा।
विज्ञापन


राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के जिला प्रधान विनोद सैनी और राज्य कार्यकारिणी सदस्य टीका सिंह ने कहा कि कोर्ट के फैसले को लागू करवाने और नियमितीकरण की मांग को लेकर 23 जून से धरना चल रहा है। छह सितंबर को शहीद राजरानी के शहीदी दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद कुरुक्षेत्र में विशाल रैली निकाली गई थी। इसमें प्रदेशभर से हजारों अतिथि अध्यापक, नियमित अध्यापक और कर्मचारी शामिल हुए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव किया गया था।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
2014 की नीति के तहत नियमितीकरण की मांग

अध्यापक नेताओं ने कहा कि 16 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय ने 16 और 18 जून 2014 की नियमितीकरण नीतियों को वैध करार दिया। वहीं 29 अप्रैल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के पक्ष में आदेश दिया। उन्होंने 28 मई 2014 से सभी लाभ और छह प्रतिशत ब्याज सहित एरियर देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed