Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
In the holy city of Kurukshetra, Ravana effigies will be burnt at two locations tomorrow—the first time this has happened in 20 years; the effigies are currently being prepared.
{"_id":"6ad61f2a5ce95f26dc0762cf","slug":"video-in-the-holy-city-of-kurukshetra-ravana-effigies-will-be-burnt-at-two-locations-tomorrow-the-first-time-this-has-happened-in-20-years-the-effigies-are-currently-being-prepared-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 20 साल बाद कल दो जगहों पर होगा रावण दहन, तैयार किए जा रहे पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 20 साल बाद कल दो जगहों पर होगा रावण दहन, तैयार किए जा रहे पुतले
कुरुक्षेत्र।
धर्मनगरी में कल मंगलवार को दशहरा पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा, जिसको लेकर खास तैयारियां की जा रही है। 20 साल बाद यह पहला मौका होगा जब धर्मनगरी में एक साथ दो जगहों पर दशहरा पर्व मनाया जाएगा और दोनों जगहों पर ही रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले दहन किए जाएंगे, जिनमें रावण का पुतला 101 फीट उंचा होगा।
शहर में दो जगहों पर दशहरा पर्व मनाया जाना दो पूर्व मंत्रियाें के लिए प्रतिष्ठा का सवाल भी बना हुआ है। दोनों ओर से शोभायात्रा से लेकर रावण दहन तक शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। दशहरा पर्व भले ही धार्मिक आयोजन है लेकिन शहर में यह राजनीतिक रूप ले चुका है। पूर्व मंत्री एवं थानेसर के वर्तमान विधायक अशोक अरोड़ा की अगुवाई में धर्मक्षेत्र दशहरा कमेटी द्वारा यह पर्व केडीबी के मेला ग्राउंड में मनाया जाएगा, जहां 90 फीट उंचा राणव का पुतला, 70 फीट उंचा कुंभकरण व 60 फीट उंचा मेघनाद का पुतला दहन किया जाएगा। भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। यहां दशहरा पर्व में कांग्रेस नेता एवं फिल्म अभिनेता राज बब्बर मुख्यातिथि होंगे तो पदश्री महाबीर गुड्डू अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।
उधर दूसरी ओर करीब 500 मीटर दूरी पर ही पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा की अगुवाई में कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी द्वारा हर साल की तरह थीम पार्क में यह पर्व मनाया जाएगा, जहां 101 फीट उंचा रावण का पुतला, 90 फीट उंचा कुंभकरण व 70 फीट उंचा मेघनाद का पुतला दहन किया जाएगा। दोनों ही जगह खास आतिशबाजी की तैयारी की गई है।
बॉक्स
शोभा यात्रा को लेकर रार, पुलिस की चुनौती
दोनों की पक्षों की ओर से दशहरा पर्व पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाले जाने की तैयारी की गई है। हालांकि विधायक अशोक अरोड़ा का आरोप है कि प्रशासन ने सोमवार दोपहर तक भी उनकी कमेटी को इसके लिए अनुमति नहीं दी है लेकिन उन्होंने अपनी तैयारी पूरी की हुई है। इसको लेकर कमेटी की बैठक भी बुलाई गई है। शोभा यात्रा झांसा रोड पर स्थित रविदास चौक जनता स्कूल से शुरू होकर रोटरी चौक, मेन बाजार, सीकरी चौक, अंबेडकर चौक, गुरुद्वारा छठी पातशाही से सन्निहित सरोवर होते हुए मेला ग्राउंड में पहुंचेगी। वहीं दूसरी ओर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा का कहना है कि उनकी कमेटी हर साल की तरह शोभया यात्रा निकालेगी, जो न्यू कॉलोनी से शुरू होगी और रेलवे रोड, सेक्टर 17 होते हुए सीकरी चौक से अंबेडकर चौक और फिर थीम पार्क पहुंचेगी। दोनों के बीप प्रतिष्ठा के चलते पुलिस की चुनौती बढ़ गई है। शोभायात्रा के दौरान टकराव की आशंका के चलते शोभायात्रा के आयोजन के समय में बदलाव के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं दोनों पक्ष सोमवार सुबह से ही अपने-अपने समर्थकों के साथ बैठकर कर रणनीति बनाने में जुटे हैं तो वहीं पुलिस की भी निगाहें इन पर टिकी है।
बॉक्स
20 साल से एक ही जगह मनाया जाता रहा दशहरा पर्व
पिछले 20 साल पहले भी शहर में अलग-अलग जगहों पर दशहरा पर्व मनाया जाता था लेकिन अशोक अरोड़ा व सुभाष सुधा के प्रयासों के चलते ही यह आयोजन एक हुआ और पूरा शहर थीम पार्क में ही यह पर्व मनाने लगा था। पिछले दो सालों से बदले हालात के चलते दोनों के बीच दूरियां बढ़ी तो आयोजन तक दो होने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।