Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
80 percent of B-Pharmacy fourth-semester students in Kurukshetra have to reappear for exams; students staged a protest inside the examination hall
{"_id":"6b092d73766063ec8409fe7e","slug":"video-80-percent-of-b-pharmacy-fourth-semester-students-in-kurukshetra-have-to-reappear-for-exams-students-staged-a-protest-inside-the-examination-hall-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में बी-फार्मेसी के चौथे सेमेस्टर में 80 प्रतिशत विद्यार्थियों को री-अपीयर, छात्रों ने परीक्षा भवन में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में बी-फार्मेसी के चौथे सेमेस्टर में 80 प्रतिशत विद्यार्थियों को री-अपीयर, छात्रों ने परीक्षा भवन में दिया धरना
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बी फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में री-अपीयर दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को फिर धरना दिया। विद्यार्थियों ने पहले विभाग में ताला लगाया और इसके बाद मार्च करते हुए परीक्षा भवन पहुंचे। यहां परीक्षा भवन में ताला लगाकर धरना दिया और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ नारेबाजी की।
विद्यार्थियों का कहना है कि चौथे सेमेस्टर के जारी परिणाम में करीब 80 प्रतिशत विद्यार्थियों को री-अपीयर दिया गया है। इससे पहले दूसरे सेमेस्टर के परिणाम में भी करीब 70 प्रतिशत विद्यार्थियों को फेल कर री-अपीयर दिया गया था। उस समय विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के सामने धरना देकर परिणाम पर सवाल उठाए थे।
विद्यार्थियों ने लगातार दो सेमेस्टर के परिणाम में बड़ी संख्या में री-अपीयर आने पर नाराजगी जताई और परीक्षा परिणाम को लेकर अपनी मांगें उठाईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।